Logo
Pawan Singh navratri song: नवरात्र के अवसर पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने अपना एक और नया धमाकेदार सॉन्ग रिलीज कर दिया। इस देवी गीत का टाइटल 'माई के आरती उतारे' है।

Pawan Singh navratri song: पवन सिंह इन दिनों अपने गानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड मूवी स्त्री 2 में पवन सिंह का गाना आई नई (pawan singh aayi nai) हर तरफ तहलका मचा दिया। इस बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने एक धमाकेदार देवी गीत गया है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

पवन सिंह का नवरात्रि सॉन्ग (Pawan Singh navratri song)
नवरात्रि के अवसर पर पवन सिंह ने अपने एक नए गाने को रिलीज किया है। इस देवी गीत का टाइटल 'माई के आरती उतारे' है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह ने फीमेल सिंगर शिवानी सिंह (Bhojpuri Singer Shivani Singh) साथ मिलकर गाया है। वीडियो में पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों इस वीडियो में ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं और मां दुर्गा का पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

पवन सिंह ने अपनी आवाज से इस गाने में चार चांद लगया है, तो वहीं चांदनी सिंह इसके वीडियो में अपनी लुक और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। वीडियो में चांदनी सिंह और पवन सिंह एक साथ डांडिया खेलते भी दिखाई दे रहे हैं।

दर्शक लुटा रहे अपना प्यार
पावर स्टार पवन सिंह ने इस गाने (navratri song Mai Ke Arti Utare) का टीजर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से पोस्ट किया है। जिसमें बताया गया है कि गाना रिलीज हो गया है। पवन सिंह के इस टीजर वीडियो पोस्ट पर फैंस अपना जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

एक यूजर ने टीजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ''कोई नहीं है टक्कर में।'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''जय माता दी।'' एक अन्य ने लिखा, ''जय हो देवी मैया।''

5379487