माई के आरती उतारे: पवन सिंह का एक और धमाकेदारी नवरात्रि सॉन्ग रिलीज, फैंस बोले- कोई नही है टक्कर में

Pawan Singh navratri song: पवन सिंह ने अपना नया धमाकेदार सॉन्ग रिलीज किया। इस देवी गीत का टाइटल 'माई के आरती उतारे' है, जिसे दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिल रहा है।;

Update:2024-10-07 15:18 IST
Pawan Singh सिंग का नया नवरात्रि सॉन्ग रिलीज।Pawan Singh Song
  • whatsapp icon

Pawan Singh navratri song: पवन सिंह इन दिनों अपने गानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड मूवी स्त्री 2 में पवन सिंह का गाना आई नई (pawan singh aayi nai) हर तरफ तहलका मचा दिया। इस बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने एक धमाकेदार देवी गीत गया है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

पवन सिंह का नवरात्रि सॉन्ग (Pawan Singh navratri song)
नवरात्रि के अवसर पर पवन सिंह ने अपने एक नए गाने को रिलीज किया है। इस देवी गीत का टाइटल 'माई के आरती उतारे' है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह ने फीमेल सिंगर शिवानी सिंह (Bhojpuri Singer Shivani Singh) साथ मिलकर गाया है। वीडियो में पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों इस वीडियो में ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं और मां दुर्गा का पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

Full View

पवन सिंह ने अपनी आवाज से इस गाने में चार चांद लगया है, तो वहीं चांदनी सिंह इसके वीडियो में अपनी लुक और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। वीडियो में चांदनी सिंह और पवन सिंह एक साथ डांडिया खेलते भी दिखाई दे रहे हैं।

दर्शक लुटा रहे अपना प्यार
पावर स्टार पवन सिंह ने इस गाने (navratri song Mai Ke Arti Utare) का टीजर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से पोस्ट किया है। जिसमें बताया गया है कि गाना रिलीज हो गया है। पवन सिंह के इस टीजर वीडियो पोस्ट पर फैंस अपना जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

एक यूजर ने टीजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ''कोई नहीं है टक्कर में।'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''जय माता दी।'' एक अन्य ने लिखा, ''जय हो देवी मैया।''

Similar News