लोकसभा चुनाव में 10 सबसे बड़ी जीत

05 Jun 2024

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस बार के नतीजों के बाद देश में एक बार फिर NDA गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है।

ऐसे में आइए जानते हैं रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करने वाले टॉप-10 उम्मीदवारों के बारे में

शंकर सिंह लालवानी- इंदौर(मध्य प्रदेश) बीजेपी ने इंदौर सीट पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। यहां से बीजेपी उम्मीदवार शंकर सिंह लालवानी ने रिकॉर्ड 11 लाख 75 हजार 92 मतों से जीत मिली। नोटा को रिकॉर्ड 2 लाख 18 हजार 674 मत मिले।

असमरकीबुल हुसैन- धुबरी(असम) कांग्रेस उम्मीदवार रकीबुल हुसैन ने इस देश में सबसे अधिक वोटों से जीत दर्ज करने वाले दूसरे उम्मीदवार हैं। हसन ने AIUDF प्रत्याशी बदरुद्दीन अजमल को 10.12 लाख वोटों के अंतर से हराया।

शिवराज सिंह चौहान- विदिशा(मध्य प्रदेश) मध्यप्रदेश में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी विदिशा में रिकॉर्ड जीत हासिल की है। शिवराज सिंह की जीत का अंतर 8 लाख 21 हजार वोट का रहा। शिवराज ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा को हराया।

सीआर पाटिल- नवसारी (गुजरात) गुजरात में बीजेपी ने एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया। नवसारी से BJP उम्मीदवार सीआर पाटिल ने कांग्रेस प्रत्याशी नैशादभाई भूपतभाई देसाई को 7.73 लाख वोटों के अंतर से हराया।

अमित शाह- गांधी नगर (गुजरात) अमित शाह ने गांधी नगर में भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। शाह ने 7.44 लाख वोटों के अंतर से कांग्रेस के सोनल रमनभाई पटेल को हराया। शाह ने पिछली बार 5.57 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

अभिषेक बनर्जी-डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल) पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर सीट से टीएमसी उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी ने 7.04 लाख मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की है। अभिषेक ने बीजेपी के अभिजीत दास बॉबी को हराया।

डॉ. हेमांग जोशी- वडोदरा (गुजरात) गुजरात में पार्टी की वडोदरा से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. हेमांग जोशी ने कांग्रेस उम्मीदवार पढियार जशपालसिंह महेंद्रसिंह (बापू) को 5.82 लाख वोटों के अंतर से हराया है।

राजपालसिंह महेंद्रसिंह जाड़व- पंचमहल (गुजरात) बीजेपी उम्मीदवार राजपालसिंह महेंद्रसिंह जादव ने पंचमहल सीट से भारी मतों से जीत हासिल की है। जादव ने कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह सोमसिंह चौहान को 5.06 लाख मतों के अंतर से हराया।

पुरुषोत्तम भाई रूपाला- राजकोट (गुजरात) गुजरात के राजकोट सीट पर भी बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। राजकोट सीट से केंद्रीय मंत्री रहे पुरुषोत्तम भाई रूपाला ने कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी को 4.84 लाख मतों के अंतर से हराया।