उत्तराखंड : पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन, सीएम ने की एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा

उत्तराखंड : पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन, सीएम ने की एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा
X
लम्बे समय से बीमार उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का दिल्ली में निधन हो गया। सुदर्शन अग्रवाल 2003 से लेकर 2007 तक प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर कार्यभार संभाला। उनके निधन पर प्रदेश के सीएम त्रिवेद्र सिंह रावत ने दुख जताया।

सुदर्शन अग्रवाल के निधन पर प्रदेश में 4 जुलाई को राजकीय शोक घोषित किया गया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि श्री अग्रवाल जी के निधन की खबर से आहत हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शान्ति मिले। उन्होंने आगे कहा, अग्रवाल जी ने संवैधानिक कर्तव्यों का पूर्ण जिम्मेदारी से पूरा किया।

वर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी पूर्व राज्यपाल के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह एक कुशल प्रशासक, श्रेष्ठ विधिवेत्ता और महान समाजसेवी थे। उत्तराखंड के विकास के लिए उन्होंने हमेशा आदर्श दृष्टिकोण अपनाया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story