Alligator Bite On Man Nose : मगरमच्छ को 'Kiss'करने की कोशिश, नाक को लहुलुहान कर बैठा शख्स; देखे Video  

Alligator Bite On Man Nose : सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह के अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो जाते हैं। कुछ वीडियो डांस के होते हैं तो वहीं कुछ वीडियो सिंगिंग के होते हैं, तो वहीं कुछ वीडियो हादसों के भी होते हैं। वहीं, कुछ लोग अपने शौक के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। ;

Update:2024-02-18 19:34 IST
Alligator Bite On Man Nose, Video ViralAlligator Bite On Man Nose, Video Viral
  • whatsapp icon

 Alligator Bite On Man Nose : ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अजीबोगरीब तरह की हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है। वह एक मगरमच्छ के बच्चे को हाथ में पकड़कर किस करने की कोशिश कर रहा है। इसी दौरान उस शख्स के साथ एक हादसा हो जाता है, जिसमें व्यक्ति की नाक से खून बहने लगता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

किस करने लगा, लहुलुहान हो गई नाक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स एक मगरमच्छ को हाथ में पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। मगरमच्छ एक खतरनाक जानवर होता है। ऐसे में लोगों को मगरमच्छ जैसे जानवरों से दूरी बनानी चाहिए, लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स एक छोटे मगरमच्छ को हाथ में पकड़ के उसके साथ खेलते हुए दिख रहा है। थोड़ी ही देर में वह उस मगरमच्छ को किस करने की कोशिश करता है, जैसे ही वह किस करने की कोशिश करता है, इतने में छोटा सा मगरमच्छ उस शख्स की नाक पर हमला कर देता है। 

इसे भी पढ़ें - OMG! अंतरिक्ष में निचोड़ दिया गीला तौलिया, VIDEO देखकर दंग रह जाएंगे आप

साढ़े 4 लाख लोगों ने देखा, बताया बेवकूफी 
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @lounatic11 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अबतक साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस पर लोगों की खूब कमेंट्स आ रहे हैं। 

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'मूर्खतापूर्ण खेल खेलें, मूर्खतापूर्ण पुरस्कार जीतें। एक अन्य यूजर ने लिखा 'यह इतना बुरा नहीं होता अगर वह इसे दूर नहीं खींचता। 'एक और यूजर ने लिखा 'उसने आपको वापस किस किया है। 

Similar News