सहेलियों के साथ ठुमके लगा दुल्हन ने लूटी महफिल, दूल्हे को भी बजानी पड़ी ताली, डांस का खास अंदाज हो रहा वायरल

Bride Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर एक 'देसी दुल्हन' का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दुल्हन के डांस का अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है।;

Update:2024-01-25 16:54 IST
दुल्हन का सहेलियों के साथ डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है।viral dance video
  • whatsapp icon

Bride Dance Viral Video: शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन सभी के आकर्षण का केंद्र होते हैं। इनकी हर एक्टिविटी पर सबकी नजर होती है। कोई भी भारतीय शादी बिना डांस के पूरी नहीं होती है। शादी में किए जाने वाले डांस के लिए तो कई बार महीनों पहले से तैयारियां होने लगती हैं। आजकल दूल्हा और दुल्हन का डांस भी काफी अट्रैक्ट करता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक 'देसी दुल्हन' का सहेलियों के साथ डांस का अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। 

डांस का पारंपरिक अंदाज आया नज़र
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @kushbridalstudioofficial के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में एक दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ माधुरी दीक्षित के गाने 'मेरा पिया घर आया...' पर डांस करती नजर आ रही है। डांस की आउटफिट और स्टाइल राजस्थानी दिख रहा है। डांस शादी के स्टेज के सामने किया गया।

दूल्हे ने भी बजाई तालियां
अपनी सहेलियों के साथ डांस कर रही दुल्हन के सामने दूल्हा भी परिवार के सदस्यों के खड़ा नजर आया। डांस जब पूरा हुआ तो दूल्हे ने भी इस खास अंदाज के लिए खूब तालियां बजाई। वीडियो में दिख रहा है कि डांस के बाद दुल्हन, दूल्हे के पास गई और फिर उसके साथ हैंड शेक किया। 

मिल रहे दिलचस्प कमेंट्स
वीडियो वायरल होने के बाद से ही काफी पसंद किया जा रहा है। इसे लेकर लोगों द्वारा दिलचस्प कमेंट्स दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'ओह माय गॉड, लुकिंग फायर।' एक अन्य ने लिखा 'ये बहुत अच्छा है! जिस तरह से दुल्हन की दोस्त खुश थीं, उसे देखना अच्छा लगा।' वीडियो शेयर होने के बाद से लेकर अब तक इसे 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 

Similar News