उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने परिणीति का शेयर किया वीडियो: योग देख लिखा- मैं हीन भावना महसूस कर रहा हूं

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक 10 साल की लड़की का योग करते हुए वीडियो शेयर किया है। जिसमें लिखा- मैं हीन भावना महसूस कर रहा हूं;

Update:2024-11-05 15:18 IST
परिणीत विश्नोई।parineet vishnoi Yoga
  • whatsapp icon

Viral: देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जोधपुर की एक 10 साल की बच्ची का सूर्य नमस्कार करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा "मैं अपना सूर्य नमस्कार बड़े आत्मविश्वास के साथ कर रहा था लेकिन अब मैं काफी हीन भावना महसूस कर रहा हूं।" आप भी देखें वीडियो...

बता दें, 30 अक्टूबर 2024 को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर जोधपुर की एक 10 साल की लड़की परिणीति का एक वीडियो शेयर किया। हालांकि इससे पहले भी परिणीति के योग अभ्यास को देखकर बाबा रामदेव, सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पंजाब सीएम भगवंत मान और वसुंधरा राजे सहित कई बड़ी हस्तियां हैरान हो चुकी हैं।

योग की कला देख स्कूल फीस माफ
परिणीति विश्नोई जोधपुर में लूणी तहसील के भागासनी गांव की निवासी हैं। इनके पिता रामचंद्र विश्नोई भी योगा टीचर हैं जो डीपीएस स्कूल पाली रोड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। परिणीति के पिता रामचंद्र ने बताया कि योग को देखते हुए स्कूल ने उसकी शिक्षा फीस को माफ कर दिया है।

ये भी पढ़ें: गजब का प्रदर्शन: दावा है कि वीडियो देखते समय पलभर के लिए भी पलक नहीं झपकेगी

4 साल से लगा रही योग शिविर
परिणीति के पिता रामचंद्र विश्नोई के अनुसार परिणीति पिछले 4 साल से योग अभ्यास का शिविर लगा रही है। वह बाबा रामदेव के वीडियो देखकर योग करने की शुरुआत की। अब वह योग का नि:शुल्क शिविर लगाकर लोगों को सिखाने का प्रयास करती है।

बाबा रामदेव के साथ कर चुकी है योग
परिणीति 6 महीने पहले बीकानेर में स्वामी रामदेव के साथ भी योग कर चुकी है। इस दौरान बाबा रामदेव ने परिणीति को अपने साथ ही मंच पर योग करवाया था। बाबा रामदेव ने परिणीति को सबसे कम उम्र की योग ट्रेनर भी बताया था। सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। जिसके सभी प्लेटफॉर्म को मिलाकर 10 लाख फॉलोवर हैं।

Similar News