Logo
Viral Video: वॉलीवुड सॉन्ग भारत के साथ विदेशी लोगों को भी काफी पसंद आते हैं। हाल ही में एक कोरियन ग्रुप का हिंदी गाने पर किया डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Korean Dance Crew: हॉलीवुड फिल्मों की तर्ज पर ही अब बॉलीवुड फिल्में और उनके गाने भी विदेशों में काफी पसंद किए जाने लगे हैं। हाल ही में कोरिया के एक डांस ग्रुप ने एक हिन्दी गाने पर डांस कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो के पोस्ट होने के कुछ वक्त में ही अब तक लाखों लोगों ने इसे देख लिया है और कोरियन ग्रुप के डांस की जमकर तारीफ हो रही है। जिस तरह से इस ग्रुप ने डांस परफॉर्म किया है, उससे एक बार फिर ये साबित हो गया है कि इमोशन को दिखाने में कभी भी भाषा बाधा नहीं बन सकती है। 

डांस पे चांस मार ले गाने पर झूमें
कोरियन डांस क्रू के पॉप (K-pop) ने बॉलीवुड फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के हिट सॉन्ग डांस पे चांस मारे पर परफॉर्म किया है। इस डांस को उन्होंने इंस्टाग्राम के अपने ऑफिशियल पेज (@greatguys_offiicial) पर शेयर किया है। गाने की हर बीट के साथ जिस तरह से इस ग्रुप ने डांस को सिंक्रोनाइज़ किया है, उसे काफी पसंद किया जा रहा है। 

डांस ग्रुप ने गाने पर नाचते हुए इसमें कोरियन डांस के साथ K-pop स्वैग को भी दिखाया है। साथ ही इसमें  बॉलीवुड का तड़का भी लगाया है। जो भी इस वीडियो को देखेगा वो तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा।


डांस लवर्स को पसंद आ रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद से ही वीडियो तेजी से यूजर्स के बीच वायरल हो रहा है। डांस लवर्स इसे खासा पसंद कर रहे हैं और दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को  पौने चार लाख लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा 'हां, एक इंडियन सॉन्ग डांस के लिए दूसरे लेवल की वाइब्स सैट करता है।', इस पर एक अन्य यूजर ने लिखा 'वाह, शानदार', तीसरे यूजर ने लिखा 'तुम लोग हमेशा हमारा फेवरेट सॉन्ग ही क्यों चूज़ करते हो?'

5379487