पाकिस्तानी दुल्हा-दुल्हन ने भारतीय गाने पर किया जबरदस्त डांस, देखें Video  

पाकिस्तानी शादी में दुल्हा-दुल्हन ने भारतीय सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया। इसे इंस्टाग्राम पर देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाएं। ;

Update:2024-03-12 22:44 IST
Pakistani Dance Video ViralPakistani Dance Video Viral
  • whatsapp icon

भारतीय फिल्म में बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की एक्टिंग और उनकी फिल्मों का विदेशो में भी पसंद किया जाता है। उनकी फिल्मों के सॉन्ग आज भी हर शादी में बजते हैं। यहीं नहीं उनके सॉन्ग के दिवाने आपके देश में ही नहीं ब्लकि दूसरे मुल्क में भी काफी फेमस है। 

हाल ही में एक पाकिस्तानी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हा-दुल्हन भारतीय फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' के सुपरहिट सॉन्ग 'लड़की बड़ी अंजानी है पर कपल ने ऐसा डांस किया, जो देखकर हर कोई दिवाना हो गया। दुल्हा-दुल्हन अपनी ड्रेस में भी बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।  

वायरल हुआ वीडियो 
कपल का ये डांस इंस्टाग्राम पर शेयर करते ही यह वायरल हो गया है। इसे लाखों में व्यूज मिले। वहीं, हजारों यूजर्स ने कमेंट्स भी किए। उनके प्यारे डांस मूव्स देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और उनकी परफॉर्मेंस 'ये लड़का है दीवाना' गाने से शुरू होती है, जिसके बाद 'लड़की बड़ी अंजानी है' गाने पर दोनों डांस करते हैं। इस गाने में उनके कुछ दोस्त भी उनके साथ डांस करने पहुंच जाते हैं।  

इसे भी पढ़ें : भोलेनाथ को चढ़ाना था जल, बच्चे ने खुद पी लिया, लोग बोले- ये साक्षात शिवजी की महिमा 

दुल्हा-दुल्हन से लेकर हर कोई बेहतरीन लुक में...
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस पाकिस्तानी शादी में संगीत बेहद शानदार हो रहा है। खासकर लोगों का ड्रेसिंग सेंस गजब का है। दुल्हा-दुल्हन से लेकर अन्य लोगों के कपड़े काफी अच्छे लग रहे हैं। दुल्हन सफेद लहंगा तो दूल्हा सफेद शेरवानी पहने हुए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- "माशाअल्लाह, बहुत प्यारी... यह सबसे अच्छी चीज है जो मैंने आज इंटरनेट पर देखी है।एक यूजर ने लिखा- मुझे नहीं लगता कि डांस करते समय कोई भी इतना खूबसूरत दिख सकता है। दूल्हा और दुल्हन दोनों एक-दूसरे के लिए पूरी तरह से बने हैं। वीडियो को लेकर लोगों के बीच गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है।

Similar News