महिंद्रा थार रॉक्स की बुकिंग शुरू: जानें कीमत और खासियतें

03 Oct 2024

फोटो क्रेडिट: Mahindra.com

महिंद्रा थार रॉक्स 5-डोर एसयूवी की बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं। डिलीवरी दशहरा 2024 से शुरू होगी।

वेरिएंट्स: थार रॉक्स कुल 12 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें से पेट्रोल और डीजल दोनों के लिए विकल्प हैं।

माइलेज: महिंद्रा थार रॉक्स के पेट्रोल इंजन 12.4 kmpl और डीजल इंजन 15.2 kmpl की माइलेज देता है।

थार रॉक्स में 4x4 वेरिएंट केवल डीजल इंजन पर मिलेगा, जबकि पेट्रोल और डीजल दोनों में RWD विकल्प उपलब्ध है।

थार रॉक्स में 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो-डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है।

थार रॉक्स का पेट्रोल इंजन 175 bhp और 380 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 4x4 में 173 bhp और 370 Nm टॉर्क और 4x2 में 152 bhp और 330 Nm टॉर्क देता है।

थार रॉक्स में एक नया मोचा इंटीरियर ट्रिम जोड़ा गया है, जो केवल 4x4 वेरिएंट्स के लिए है। इसकी डिलीवरी जनवरी 2025 से शुरू होगी।

महिंद्रा थार रॉक्स की कीमतें ₹12.99 लाख से शुरू होकर ₹22.49 लाख तक जाती हैं।