लॉन्च हुआ रेंज रोवर SV का रणथंभौर एडिशन, सिर्फ इतने लोग ही खरीद पाएंगे

02 Oct 2024

लैंड रोवर ने अपने स्पेशल एडिशन रेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन का भारतीय बाजार में धमाकेदार लॉन्च किया है

रेंज रोवर के इस वेरिएंट की कीमत 4.98 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है

रेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन की सबसे खास बात है इसको सिर्फ 12 लोग ही खरीद सकते है

कंपनी के अनुसार यह मॉडल रणथंभौर के टाइगर से इंस्पायर है, जो इसके डिजाइन और थीम में साफ तौर पर दिखाई देता है

रेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन के एक्सटीरियर में एक अलग ही आकर्षण है इसमें बेस्पोक ब्लैक फिनिश में आती है, जिसे रेड कलर के हाईलाइट्स के साथ जोड़ा गया है

यह डिज़ाइन टाइगर की बॉडी पर बनी धारियों से प्रेरित है, जो इस गाड़ी को बहुत ही अनोखा लुक देता है

रेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन में कॉरवे और पर्लिना सेमी-एनालाइन लेदर की सीटें दी गई हैं, जिन पर कंट्रास्ट स्टिचिंग की गई है

रेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन में 3.0-लीटर 6-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है