14 Apr 2025
बासी मुंह (यानी सुबह उठते ही बिना मुंह धोए और कुछ खाए-पीए) पानी पीना आयुर्वेद और योग के अनुसार बहुत फायदेमंद माना जाता है।
इसे जापान और भारत दोनों में एक परंपरागत स्वास्थ्य अभ्यास के रूप में जाना जाता है। इसके कई फायदे हैं जो आपको शायद ही पता होंगे:
1. पाचन क्रिया में सुधार: सुबह खाली पेट पानी पीने से पेट साफ होता है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है। गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
2. शरीर को Detox करे: रातभर शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, सुबह बासी मुंह पानी पीने से ये टॉक्सिन्स यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं।
3. मेटाबॉलिज्म तेज होता है: सुबह पानी पीने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही इम्यून को बैलेंस करता है।
4. किडनी की सफाई: भरपूर पानी पीने से किडनी सही से काम करती है और इंफेक्शन का खतरा कम होता है। इससे मूत्र मार्ग की सफाई होती है।
5. मुंह की लार के लिए लाभ: बासी मुंह जो लार बनती है, उसमें ऐसे एंजाइम्स होते हैं जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं।