दिवाली पर गुलाब जामुन से करें मुंह मीठा, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं

22 Oct 2024

दिवाली का त्योहार कुछ ही दिनों में है। दिवाली पर विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं।

दोस्तों, रिश्तेदारों को इस त्योहार पर कुछ ना कुछ मीठा तो जरूर खिलाया जाता है। गुलाब जामुन भी दिवाली पर जरूर बनाएं।

आज हम आपको गुलाब जामुन की एक आसान रेसिपी बता रहे हैं जो सिर्फ 10-15 मिनट में तैयार हो जाएगी।

इसके लिए आपको चाहिए- मावा, छेना, मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर, केसर, मेवे

- एक पैन में चीनी और पानी डालकर उबाल लीजिए। इसमें इलायची और केसर डालकर एक तार की चाशनी तैयार करें। इस ठंडा कर लें।

- अब एक बर्तन में मावा और छैना अच्छे से मिलाएं। इसमें मैदा, सोडा डालकर पानी से अच्छे से गूथ लें। अब आटे की छोटी गोल-गोल लोइ बना लें।

- अब गर्म तेल में मध्यम धीमी आंच पर इन्हें तलें। गोल्डन फ्राय होने पर इन्हें निकाल कर चाशनी में डालें।