सुबह उठने पर आंखों के नीचे होती है सूजन, तो अपनाएं ये टिप्स

13 Sep 2024

फोटो क्रेडिट: Google

कई बार जब जब हम सुबह उठते हैं तो हमारे आंखों के नीचे सूजन होती है। लेकिन इसकी कई वजह होती है।

कभी रात में ड्रिंक करना, अच्छे से नींद न पूरी होना या किसी तरह की एलर्जी हो सकती हैं।

लेकिन आज हम आपको इसे मिनटों में दूर करने की घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं..

आंखों की सूजन दूर करने के लिए एक कॉटन के कपड़े में बर्फ बांधकर आंखों नीचे लगाएं। चाहे तो ठंडे पानी को कॉटन में भी भिगोकर आंखों के नीचे रख सकती हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

आंखों की सूजन से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी और नमक का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए गर्म पानी लें और उसमें नमक मिलाएं। फिर कॉटन को इसमें डुबोएं और इसे अपनी आंखों पर 3 से 4 मिनट के लिए रखें।

आंखों की सूजन को कम करने के लिए खीरे के पतले-पतले स्लाइस करें और उसे अपनी आंखों पर रखें। इसे लगभग 25-30 मिनट के लिए रखें। ऐसा करने से आंखों की सूजन दूर होगी।

टी बैग्स भी आंखों की सूजन के लिए बेहद असरदार हैं। इसमें कैफीन मौजूद होती है, जो सूजन को कम करने में काफी प्रभावी होता है।