भारत ही नहीं दुनिया के इन देशों में भी होती है गणपति की पूजा

10 Sep 2024

भारत में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। लेकिन क्या आपको पता है गणेश उत्सव का त्योहार भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में मनाया जा रहा है। जानें किन-किन देशों में पूजा की जाती है।

थाईलैंड (Thailand) थाईलैंड में इनको सफलता का प्रतीक और सभी बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य और शादी के अवसर पर उनकी पूजा की जाती है।

कंबोडिया (Cambodia) भगवान गणेश की पूजा पूरे दक्षिण पूर्व एशिया में की जाती है। यहां से गणेश के शिलालेखों और छवियों का पता लगाया जा सकता है।

तिब्बत (Tibet) तिब्बत में गणपति जी को बौद्ध देवता के रूप में पूजा जाता है। यहां महारक्त गणपति और वज्र विनायक जैसे विभिन्न रूप हैं।

चीन (china) चीन में गणेश जी को हुआनक्सी तियान के नाम से जाना जाता है, जो तांत्रिक रूप धारण करते हैं। उन्हें बुद्धि और समृद्धि के देवता के रूप में पूजा जाता है।

जापान (Japan) जापान में भगवान गणेश को व्यापारियों, जुआरियों, अभिनेताओं और गीशाओं द्वारा पूजा जाता है।

इंडोनेशिया (Indonesia) इंडोनेशिया में जावा द्वीप पर बाधाओं को दूर करने वाले तांत्रिक देवता के रूप में गणेश की पूजा की जाती थी। यहां गणेश जी की 700 साल पुरानी मूर्ति विराजमान है।