रोजाना खाली पेट सेब खाने के क्या फायदे हैं?

24 Sep 2024

'An apple a day keeps the doctor away' सेब फल के लिए अंग्रेजी की कहावत कई मायनों में सही साबित है।

सेब एक ऐसा फल है जिसमें न्यूट्रिशन की कोई कमी नहीं है। फाइबर, विटामिन सी, बी-कॉम्पलेक्स और कई मिनरल्स से भरपूर सेब हेल्थ के लिए रामबाण है।

ये फल पाचन से लेकर स्किन और बालों तक के लिए काफी फायदेमंद है। रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब खाने के अनेक फायदे हैं।

रोजाना खाली पेट सेब खाने से डायजेशन दुरुस्त होता है। इसमें मौजूद फाइबर के गुण आपके पाचन को बेहतर करता है और कब्ज, गैसी जैसी पेट संबिधित बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

सेब में विटामिन सी होता है जो हेल्दी कोलेजन को शरीर में बढ़ावा देता है। इससे स्किन पर निखार आता है और रंगत साफ करता है।

डायबिटीज के मरीजों को सेब जरूर खाना चाहिए। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो डायबिटिक लोगों के लिए काफी फायदेमंद हैं।

रोजाना सुबह खाली पेट 1 सेब खाने से शरीर के बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा-भरा महसूस कराता है जिससे ओवरइटिंग नहीं होती।

नियमित सुबह खाली पेट सब खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसमें आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।