'दही के शोले' के आगे दिल्ली की चाट भी फेल, जानें रेसिपी

17 Oct 2024

घर में मेहमान आ गए हैं, और इस कंफ्यूजन में हैं कि उन्हें क्या खिलाएं, तो ऐसे में दही के शोले एक बार जरूर ट्राय करें।

दही के शोले एक टेस्टी स्नैक्स डिश है जो बहुत लाजवाब लगती है। इसे बनाना भी आसान है और इसकी सामग्री आसानी से घर में उपलब्ध होती है।

दिल्ली की फेमस चाट भी इस डिश के आगे फीकी लगेगी। तो जानिए दही के शोले बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री- ब्रेड, दही, पनीर, गाजर, शिमला मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, नमक, मैदा, तेल

रेसिपी- सबसे पहले गाजर शिमला मिर्च और धनिया को बारीक काट लें। एक बाउल में पनीर को ग्रेट कर लें। इसमें दही मिलाएं।

- अब पनीर-दही में सब्जियां डालें। इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं। स्टफिंग टाइट हो तो हल्का पानी एड करें।

- एक कटोरी में मैदा और पानी का घोल बनाएं। अब ब्रेड के किनारे काट लें। इसे बेलन से चपटा करले और बीचों बीच स्टफिंग रखें।

- प्लास्टिक रैप की सहायता से ब्रेड को रोल करें और मैदे के घोल से सील कर दें। अब इसे मध्यम आंच पर तेल में डीप फ्राय करें।