नाश्ते के लिए फ्रेंच टोस्ट है बेस्ट, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं

27 Sep 2024

हर रोज नाश्ते में कुछ ना कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने का मन होता है। कई बार समझ नहीं आता नाश्ते के लिए क्या बनाया जाए।

ऐसे में आप फ्रेंच टोस्ट बना सकते हैं जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। रोम की फेवरेट डिश फ्रेंच टोस्ट अब देश-विदेशों में प्रसिद्ध है।

इसे बनाना आसान है और महज कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। तो जानिए रेसिपी।

सामग्री- 2 अंडे, 1 बड़ा चम्मच चीनी, 1 कप दूध, इलायची/ दालचीनी पाउडर, नमक, घी या बटर

रेसिपी- सबसे पहले एक कटोरे में दूध, अंडे, चीनी, नमक और इलायची पाउड डाल लें। अब नमक मिलाएं और अच्छे से फेंट लें।

अब एक पैन पर घी लगाएं। ब्रेड को इस दूध के बैटर में दोनों ओर से अच्छे से लपेटें। अब तवे पर घी में इन ब्रेड को सेकें।

ब्रेड पक जाने पर प्लेट में निकालें। ऊपर से शहद डालकर सर्व करें।