मोजरेला चीज इस तरीके से घर पर बनाएं

28 Sep 2024

पिज्जा, सेंडविच, बर्गर्स में डलने वाला मोजरेला चीज़ बहुत टेस्टी लगता है। इसका लचीलापन हर डिश को स्वादिष्टि बना देता है।

चीज डेरी प्रोडक्ट में शामिल है। इसमें प्रोटीन, फैट्स, मिनरल्‍स और विटामिन्‍स भरपूर मात्रा में मिलते हैं।

बच्चों को पिज्जा-बर्गर में चीज़ खाना बहुत पसंद है। बाजार में ये आसानी से महंगे दामों में मिलता है।

इसे घर पर बना सकते हैं वो भी बड़ी ही आसानी से। इसके लिए सिर्फ दूध, नमक और सिरका का इस्तामल करना है।

सबसे पहले दूध को अच्छे से उबाल लें। ठंडा होने छोड़ दें, अब हल्का गुनगुना होने पर इसमें सिरका डालें। दूध फट जाए तो चीज अलग निकाल लें।

अब उस पानी में नमक डालें। इसमें चीज को डालें और बार-ाबर निकालते हुए बॉल का आकार बना लें। चीज में नमक का स्वाद समा जाएगा।

चीज सॉफ्ट होने तक इसे बार-बार गूथें। अलग बर्तन में बर्फ के टुकड़े डालें। अब जीच को इसमें छोड़ दें। चीज से एक्स्ट्रा पानी निकालकर कंटेनर में रखकर फ्रीजर में रखें।