बच्चों के लिए घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी देसी Nachos!

26 Jul 2024

शाम के नाश्ते में कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन होता है। बिस्किट, स्नैक्स अधिकतर खाया जाता है। इन्ही में से एक है नाचोज़ जिसे लोग बड़ी पसंद करते हैं।

बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी नाचोज़ खूब पसंद आते हैं। अगर आपको भी नाचोज़ पसंद हैं तो इसे घर पर ही तैयार कर लें।

इसे बनाना बहुत आसान है। इस तरह से बनाएंगे तो ये हेल्दी भी होंगे और टेस्टी भी। नोट करलें बनाने का तरीका।

सामग्री- 1 कप गेहूं का आटा, 1/4 बेसन, 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर, 1/2 टी स्पून अजवाइन, नमक स्वादानुसार, तेल

रेसिपी- एक बर्तन में आटा, बेसन, हल्दी, अजवाइन, नमक और 1 चम्मच तेल डालकर हल्के पानी से आटा गूथें। आटा टाइट बनाना है।

- इसे 20-25 मिनट के लिए अलग रख दें। अब आटा फिर उठाकर हाथ से मसलें। अब इसकी लोईयां बेलें और ट्रायएंगल शेप में काटें।

- इनके बीच में कांटे की चम्मच से छेद कर लें। अब गर्म तेल में डीप फ्राय करें। तैयार है क्रिस्पी नाचोज़।