घर पर बनाते समय नहीं फूलते गोलगप्पे? ये है सीक्रेट Trick

25 Sep 2024

भारत में हर किसी को गोलगप्पे खाने का शौक होता है। लोग बाजार में जा कर बड़े ही चाव से गोलगप्पे खाते हैं।

कुकिंग का शौक रखने वाले हर तरह की डिशेज घर में बनाना पसंद करते हैं। कई बार लोग गोलगप्पे भी घर पर ही बनाना ट्राय करते हैं।

घर पर गोल-गोल पानी पुरी या कहें फुल्की बनाना आसान है। लेकिन अगर इसमें सही मात्रा में सामग्री न मिलाई जाए तो ये फूले-फूले और क्रिस्पी नहीं बनते।

अगर आप भी घर पर गोलगप्पे बनाते हैं और तेल में तलने के समय ये फूलते नहीं, तो इसे बनाने का सही तरीका जान लीजिए।

सामग्री- 1 कप सूजी, 1 छोटा कप मैदा, नमक - स्वादानुसार, सोडा चुटकीभर, तेल - फ्राई करने के लिए

रेसिपी- क्रिस्पी और फूले हुए गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले ध्यान रखें कि इसका आटा हल्का टाइट गुथा हो। मैदा, सूजी में सभी चीजें मिलाकर पानी से आटा गूथ लें।

- इस दौरान मोयन के लिए 1-2 चम्मच तेल भी डाल सकते हैं। आटे को कुछ देर गीले कपड़े से ढंककर रखें। फिर लोइयां बनाकर गर्मा गर्म तेल में फ्राय करें।