ब्रेड से सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मैंगो पुडिंग
- ब्रेड से सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मैंगो पुडिंग
- गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आम की पसंद बढ़ जाती है। आम से कई तरह की खट्टे-मीठे रेसिपी बनाए जा सकते हैं।
- आप घर पर ही मौंगो पुडिंग तैयार कर सकते हैं। इसमें ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा और कम बजट में बनकर तैयार होगा। जानिए मैंगो पुडिंग की रेसिपी।
- सामग्री: 5-6 ब्रेड स्लाइस, आम के टुकड़े, मैंगो जैम, कंडेंस्ड मिल्क, फ्रेश क्रीम, दूध, चीनी।
- रेसिपी: -सबसे पहले ब्रेड के किनारे काट लें। 5-6 ब्रेड के स्लाइस लें। अब इन स्लाइस पर मैंगो जैम लगाएं।
- - ब्रेड पर मैंगो जैम लगाकर कर एक के ऊपर एक रखें। अब इन्हें एक ट्रे में सेट कर के रखें।
- - एक मिक्सर जार में छिले आम के टुकड़े, कंडेंस्ड मिल्क, थोड़ी सी शक्कर, दूध और क्रीम डालें। मिक्सर में चलाकर मैंगो प्योरे बना लें।
- - अब इस प्योरी को ब्रेड वाली ट्रे पर डालें। जैम वाले 2 ब्रेड के टुकड़ों को फिर लेयर करें। ऊपर से फिर मैंगो प्योरे डालें।
- - एक कटोरी में कंडेस्ड मिल्क और फ्रेश क्रीम को मिक्स करें। इसे ब्रेड लेयर के उपर डालें। आखिर में आम के छोटे टुकड़ों से गार्निश करें।
गर्मियों में आम से बनी एक नई डेज़र्ट डिशेज ट्राय करें। यहां हम आपको ब्रेड से मैंगो पुडिंग बनाने का तरीका बता रहे हैं।
गर्मियों में आम से बनी एक नई डेज़र्ट डिशेज ट्राय करें। यहां हम आपको ब्रेड से मैंगो पुडिंग बनाने का तरीका बता रहे हैं।
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS