किचन की ये गलतियां कर देती हैं कंगाल, आज से ही संभल जाएं

24 Oct 2024

घर के किचन में अक्सर हम अनजाने में कई गलतियां कर बैठते हैं, जिसके लिए हमें बाद में पछताना पड़ता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार कभी भी किचन में इन गलतियों को नहीं करना चाहिए।

चाकू की कभी भी नुकीली धार को खड़ी ऊपर की ओर न रखें। इससे घर में क्लेश की स्थिति बनती है।

कभी भी रोटी पकाने वाले तवे को उल्टा नहीं रखना चाहिए। यह शोक का सूचक है।

फ्रीज में रात का गूंथा हुआ बासी आटा कभी नहीं रखना चाहिए और न ही उस आटे की बनी रोटी खाएं। ऐसा करने से बरकत और सौभाग्य दोनों कम हो जाता है।

रसोई में उल्टी कढ़ाई भी न रखें। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं।

आटा गूंथने वाली परात को उल्टा नहीं रखना चाहिए। परात एकता का प्रतीक होता है। इससे घर की एकता भंग होती है।