नवरात्रि 2024 के लिए लेटेस्ट लहंगा ब्लाउज Design

26 Sep 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

मां दुर्गा का त्योहार नवरात्रि कुछ ही दिनों में आना वाला है। इस दौरान लोग गरबा और डांडिया नाइट का जमकर लुत्फ उठाते हैं।

गरबे की शाम के लिए महिलाएं चनिया चोली और लहंगा पहनकर साज शृंगार करती हैं। लहंगे के साथ ब्लाउज भी डिजाइनर हो तो और भी खूबसूरत लुक देता है।

इस नवरात्रि आपको एकदम अलग और हटके लुक चाहिए तो यहां देखें नवरात्रि 2024 के लिए लेटेस्ट लहंगा और चनिया-चोली ब्लाउज डिजाइन।

चनिया चोली के साथ मिरर और कौड़ी वर्क वाले ब्लाउज ट्रेंड में हमेशा रहते हैं। इन्हें फुल स्लीव या हाफ स्लीव लेंथ में डिजाइन करवाएं।

ट्रेडिशनल गुजराती और काठियावाड़ी डिजाइन के लिए मल्टीकलर्ड थ्रेड वर्क वाली एम्ब्रॉयडरी करवाएं। ये क्लासी लुक देगा।

फेस्टिव सीजन में बैकलेस ब्लाउज भी खूब जंचते हैं। इसमें आप स्ट्रिंग, टैस्सल या क्रॉस पैटर्न डोरी वर्क करवा सकते हैं।

शीयर ब्लाउज साड़ी और लंहगा दोनों में मैच करते हैं। इसपर शिमर सितारों का वर्क अलग ही खूबसूरत लुक देता है।