सांप काट ले, तो सबसे पहले क्या करना चाहिए?

16 Oct 2024

सांप के काटने से शरीर सुन पड़ जाता है। अक्सर लोग घबराहट में ही डर जाते हैं जिससे उसका जहर शरीर में और तेजी से प्रभावित होता है।

कई बार विषैले सांपों के डंसने से इसका जहर व्यक्ति को मौत के घाट उतार देता है। लेकिन सही समय पर इसका उपचार होने से जान बचाई जा सकती है।

अगर सांप काटले या डस ले तो आपको घबराना नहीं है। शांत मन रखकर सबसे पहले प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल जाना चाहिए।

सांप काट ले तो तुरंत उसकी पहचान रखें जिससे उपचार में मदद मिल सके। इससे डॉक्टर सांप की प्रवृत्ति समझ पाएंगे कि वे विषैले हैं या नहीं।

अपने शरीर को ज्यादा हिलने ना दें ना ही भागदौड़ करें। इससे जहर शरीर में तेजी से फैल जाएगा। जहर फैलने के 15 मिनट के अंदर शरीर में इसके लक्षण दिखने लगते हैं।

कोई भी गहने, आभूषण या टाइट कपड़े पहने हों तो तुरंत हटा लें। सांप काट ले तो उस समय कैफीन, अल्कोहल, कॉफी का सेवन न करें।

सांप काटने की जगह पर बर्फ न लगाएं। उस जगह को टाइट बांध लें ताकी जहर रक्त में न फैल सके। गलती से भी सर्पदंश की जगह को काटकर अलग न करें।

गलती से भी झाड़-फूंक या घरेलू उपचार से बचें। जहर को चूसने की कोशिश बिल्कुल भी न करें। इसका उपचार तुरंत अस्पताल में ही कराएं।