11 या 12 अक्टूबर... कब है दशहरा का पर्व, यहां दूर करें कन्फ्यूजन

02 Oct 2024

नवरात्रि की शुरुआत कल यानी 3 अक्टूबर दिन गुरुवार से हो रही है।

नवरात्रि का पर्व 9 दिनों का होता है और दशमी यानी दशहरा के दिन रावण दहन किया जाता है।

इस साल दशहरा का पर्व कब मनाया जाएगा। इसको लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन बनी हुई है।

तो यहां एक क्लिक में आप अपना कन्फ्यूजन दूर कर सकते हैं।

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल यानी 2024 में दशहरा का पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

साथ ही, इसी दिन रावण का वध भी होगा। तो अब आपको किसी कन्फ्यूजन में नहीं पड़ना है।