सनातन धर्म में इन 5 पेड़ के पत्ते का क्या है महत्व, जानें यहां...

02 Oct 2024

सनातन धर्म में सिर्फ पेड़ का ही नहीं, बल्कि पत्तों का भी महत्व है। पेड़ के पत्ते बहुत ही पवित्र और शुभ माने जाते हैं।

सनातन धर्म में किसी भी मांगलिक या शुभ अवसर पर घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्ते लटकाए जाते हैं। इसे लटकाने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।

पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु को तुलसी का पत्ता बहुत ही ज्यादा प्रिय है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां कभी भी दुर्भाग्य नहीं आता है।

पान का पत्ता बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। इसलिए किसी भी पूजा-पाठ में देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है।

बेल का पत्ता भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि जो जातक बेल के पत्ते शिवलिंग पर अर्पित करते हैं, उन्हें शिव जी का आशीर्वाद मिलता है।

हिंदू धर्म में शमी का पत्ता बहुत ही शुभ माना गया है। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही सारी मनोकामनाएं भी पूर्ति करते हैं।