दिल्ली-एनसीआर में यहां करें बप्पा का विसर्जन, नहीं तो लगेगा भारी जुर्माना

13 Sep 2024

दिल्ली में बप्पा को विदाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। प्रदूषण को लेकर नदियों में मूर्ति विसर्जन पर रोक है। आगे जानिये गणपति विसर्जन कहां करें...

बप्पा की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए आप रोहिणी के सेक्टर 16 जा सकते हैं। यहां बप्पा के भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

दिल्ली कालिंदी कुंज घाट के पास गणपति विसर्जन की व्यवस्था की गई है। यहां भी जाकर आप बप्पा को विसर्जित कर सकते हैं।

शाहदरा में गणपति जी का पंडाल सजा है। यहां मूर्ति विसर्जित करने की भी व्यवस्था है। पंडाल स्थल के आसपास टबों और गड्ढों में बप्पा को विसर्जन की सुविधा है।

हिंडन नदी में आप बप्पा को विसर्जित कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए अनुमति लेनी होगी। यहां आपको भीड़ भी कम देखने को मिलेगी। ये नदी दिल्ली से कुछ दूरी पर यमुना में मिल जाती है।

गणेश विसर्जन एक सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव का हिस्सा होता है, जिसमें भगवान गणेश को विदाई दी जाती है। यह समापन उत्सव अपने साथ एक नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।

तो आप भी इन स्थानों पर जाकर गणपति से अगले साल फिर अपने घर आने का वादा लेना, इसके बाद श्रद्धा के साथ बप्पा को विसर्जित कर देना। बोलिये- गणपति बप्पा मोरया...