दिल्ली के इन बाजारों में मिलते हैं सबसे अच्छे और सस्ते ट्रॉली बैग

26 Jul 2024

करोल बाग- यह मार्केट महंगे से महंगे और सस्ते से सस्ते सामानों के लिए जाना जाता है। यहां आपको सिर्फ 500 में ट्रॉली बैग मिल जाएंगे।

नबी करीम मार्केट- यह मार्केट सस्ते और लेटेस्ट डिजाईन के लिए काफी फेमस है। यहां आपको काफी वैरायटी में बैग देखने को मिल जाएंगे।

सरोजनी नगर मार्केट- यह मार्केट कपड़े से लेकर बैग तक सभी सामानों के लिए फेमस है। यहां पर आपको ब्राडेंड ट्रॉली कम दामों पर मिल जाएंगे।

लाजपत नगर मार्केट- यह मार्केट हाई फाई शोरूम के लिए काफी प्रसिद्ध है। लेकिन यहां आपको ट्रॉली बैग लेटेस्ट डिजाइन के साथ कम दाम में मिल जाएंगे।

लाला लाजपत राय मार्केट- यह मार्केट लाल किले के ठीक सामने मौजूद है। यहां आपको चीप एंड बेस्ट क्वालिटी के ट्रॉली बैग मिल जाएंगे।