दिल्ली की मटके वाली गली, जहां एक बार जाकर आप हो जाएंगे मालामाल...

20 Sep 2024

सदर बाजार दिल्ली का सबसे बड़ा थोक बाजार है। यहां आप सस्ते दामों पर थोक में खरीदारी कर सकते हैं। हरियाणा, राजस्थान और यूपी से भी व्यापारी सदर बाजार आकर खरीदारी करते हैं।

इस सदर बाजार में कई गलियां हैं, जिनका अलग-अलग नाम है। कोई गली अपने लहंगों की वजह से तो कोई गली ज्यूलरी या फिर अन्य सामान की वजह से फेमस है।

इसी सदर बाजार में मटके वाली गली है। पुराने समय में इस गली में मटके बेचे जाते थे, तब से इसे अब तक मटके वाली गली के रूप में जाना जाता है।

इस गली में आप ब्रांडेड और नॉन-ब्रांडेड सामान बहुत ही कम दामों में खरीद सकते हैं। कपड़े, जूते, कॉस्मेटिक्स, घरेलू सामान, सजावट का सामान, खिलौने इत्यादि खरीद सकते हैं।

अगर कभी सदर बाजार आना हो तो एक बार मटके वाली गली की विजिट अवश्य करना। वर्तमान में यहां मटके भले न मिले, लेकिन हर जरूरत का सामान अवश्य मिल जाएगा।