मिट्टी से खेल कर बेशुमार पैसा कमाएं, आगे जानिये कैसे?

12 Sep 2024

दिल्ली में ऐसे कई संस्थान हैं, जो कि मिट्टी से बर्तन और कलाकृतियां बनाने का प्रशिक्षण देते हैं। आप भी यहां से प्रशिक्षण लेकर अपना कॅरिअर बना सकते हैं।

मिट्टी के बने बर्तनों और कलाकृतियों की मांग विदेशों तक रहती है, जिससे आप बेशुमार धन भी कमा सकते हैं। आगे जानें मिट्टी से कलाकारी करना कहां से सीखें

जोरबा द बुद्धा, घिटोरनी: यहां आपको मिट्टी के बर्तन बनाने के साथ ही सजावट के गुर भी सिखाते हैं। यह प्रशिक्षण केंद्र शनिवार और रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे और शाम को 3 बजे से 5 बजे तक खुला रहता है।

द क्ले कंपनी, नेहरू प्लेस: यह प्रशिक्षण केंद्र केवल सोमवार को छोड़कर बाकी दिनों में खुला रहता है। यहां भी आप मिट्टी से बर्तन और कलाकृतियां बनाने का प्रशिक्षण ले सकते हैं। टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक की है।

कलास्थली कला विद्यालय, वसंत कुंज: यहां भी हाथ से मिट्टी के बर्तन बनाने की कक्षाएं दी जाती हैं। इस प्रशिक्षण केंद्र की खासियत यह है कि आप प्रशिक्षण के लिए समय का चयन खुद कर सकते हैं।

मिट्टी आभा सिरेमिक, पीतमपुरा: यह भी मिट्टी से कलाकारी करने का प्रशिक्षण देता है। यह रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम को 4 बजे से शाम 6 बजे तक ओपन रहता है।