क्या आप जानते हैं दिल्ली के सातों प्राचीन नगर का नाम, जानें यहां...

07 Aug 2024

देश की राजधानी दिल्ली कई साम्राज्यों की सत्ता का केंद्र रही है, लेकिन दिल्ली का कई बार पुनर्निर्माण भी किया गया है।

क्या आपको पता है कि दिल्ली के सात प्राचीन नगर कौन-कौन से हैं। अगर नहीं तो आइए जानें...

किला राय पिथौरा या लाल कोट दिल्ली का पहला नगर है, जिन्हें गुर्जर चौहान वंश के राजाओं ने लाल कोट के किले को तोमर वंश के राजाओं से जीतकर रखा था।

सिरी - यह नई दिल्ली में स्थित एक दुर्ग है। इसका निर्माण अलाउद्दीन खिलजी द्वारा मंगोल आक्रमण से बचने के लिए 1303 में किया गया था।

तुगलकाबाद- दिल्ली के सात शहरों में यह तीसरा शहर है, जिसका निर्माण गयासुद्दीन तुगलक ने किया था।

जहांपनाह- यह दिल्ली के दक्षिणी भाग का चौथा शहर है, जिसका निर्माण मुहम्मद बिन तुगलक ने मंगोलों द्वारा किए गए हमले को नियंत्रित करने के लिए किया था।

फिरोजाबाद- इस शहर का प्राचीन नाम चंद्वार था, लेकिन 1556 में अकबर के शासन काल में इसका नाम बदलकर फिरोजाबाद कर दिया गया।

शेरगढ़ या दिल्ली शेरशाही- दिल्ली के छठे शहर का निर्माण शेरशाह सूरी ने 1545 ई. में किया था।

शाहजहानाबाद- दिल्ली का यह शहर पहले चारदीवारी वाला शहर था, इसके कुछ दरवाजे और दीवार अभी भी मौजूद हैं।