दिल्ली की इस लोकेशन पर क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करें, शिमला-मनाली को भूल जाएंगे
- दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करें, शिमला-मनाली को भूल जाएंगे
- क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए शिमला और मनाली जैसी जगहों पर होटल और धर्मशालाओं में तेजी से बुकिंग चल रही है।
- अगर किसी कारण के चलते आप दिल्ली से बाहर जाकर क्रिसमस या न्यू ईयर सेलिब्रेट करने में असमर्थ हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है।
- आज आपको दिल्ली के ऐसे कार्निवाल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां विजिट कर आप शिमला और मनाली को पूरी तरह से भूल जाएंगे।
- दिल्ली के मालवीय नगर स्थित सेलेक्टिव मॉल के पास मनाली थीम कार्निवाल चल रहा है। यहां न केवल क्रिसमस बल्कि न्यू ईयर भी सेलिब्रेट कर सकते हैं।
- इस कार्निवाल में हर 10 मिनट के अंतराल पर स्नोफॉल का मजा मिलेगा, जो आपको मनाली की सर्दी और बर्फबारी का एहसास दिलाएगा।
- इसके अलावा बड़े झूलों की सवारी करने के साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी ले सकते हैं। इसके अलावा कई सेल्फी प्वाइंट्स बनाए गए हैं।
- अगर आप शॉपिंग के शौकीन हैं, तो आप यहां गर्म कपड़ों से लेकर घर की सजावट तक का सामान खरीद सकते हैं।
- जब थक जाएं तो लकी ड्रॉ और गेम्स जैसी कई मनोरंजन गतिविधियों में हिस्सा लेकर आप अपनी थकान दूर कर सकते हैं।
- यह कार्निवाल 5 जनवरी तक चलेगा। टाइमिंग शाम 5 बजे से रात 11 बजे के बीच है। एंट्री फीस 20 रुपये है, पेड पार्किंग की सुविधा भी है।
- क्रिसमस और नए साल का सेलिब्रेशन करने का प्लान बना रहे हैं, तो इस कार्निवाल का आनंद अवश्य लेना चाहिए। दावा है कि आपको निराशा नहीं होगी।
दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करें, शिमला-मनाली को भूल जाएंगे
दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करें, शिमला-मनाली को भूल जाएंगे
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS