marriage certificate

आसानी से बनवाएं मैरिज सर्टिफिकेट, जान लें नए नियम...

Haribhoomi

04 Dec 2024

marriage certificate

शादियों का शुभ मुहूर्त चल रहा है। दिल्ली में भी इस बार करीब 5 लाख शादियां होनी हैं। अगर आप भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

marriage certificate

आप सोच रहे होंगे कि आपको हनीमून पर जाने के लिए बेस्ट डेस्टीनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, हम मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने की आसान प्रक्रिया बताने जा रहे हैं।

marriage certificate

क्या जानते हैं कि आप हनीमून पर रहते हुए भी मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आगे जान लीजिए ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट बनाने की आसान प्रक्रिया...

marriage certificate

ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सबसे पहले दिल्ली सरकार की अधिकारिक पोर्टल Delhi e-District पर क्लिक करना होगा।

marriage certificate

यहां आपको Sign Up या New User Registration का विकल्प दिखेगा। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो पहले इसमें दी गई पूरी जानकारियां भर दें।

marriage certificate

रजिस्ट्रेशन होने के बाद विवाह पंजीकरण का विकल्प चुनें। यहां आवेदन फार्म होगा, जिसमें आप विवाह से संबंधित तमाम विवरण भरें जैसे दूल्हा और दुल्हन के व्यक्तिगत विवरण इत्यादी...

marriage certificate

यहां आपसे कई दस्तावेज अपलोड करने को कहा जाएगा। शादी का कार्ड, फोटो या शपथ पत्र, पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि), साथ ही गवाहों के दस्तावेज।

marriage certificate

तमाम विवरण और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

marriage certificate

शुल्क का भुगतान होने के बाद संबंधित अधिकारी आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच करेंगे। यदि सभी विवरण सही पाए गए तो आपका आवेदन स्वीकृत किया जाएगा।

marriage certificate

विवाह प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद आप इसे ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। यह आमतौर पर 21 दिनों के भीतर तैयार हो जाता है।