धनतेरस 2024 पर गलती से भी न खरीदें ये 7 चीजें, जानें क्यों...

24 Oct 2024

धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:31 से 8:13 बजे तक रहेगा। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरी की पूजा की जाती है।

धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। वहीं, इस दिन अन्य चीजों को भी खरीदना शुभ माना गया है, लेकिन पांच चीजें भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए।

प्लास्टिक या सिंथेटिक सामान: ज्योतिषों का कहना है कि धनतेरस पर प्लास्टिक या सिंथेटिक सामान नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि वास्तु के अनुसार इसे शुभ नहीं माना जाता है। ये सकारात्मक ऊर्जा में बाधा डालते हैं।

काले रंग की चीजें: धनतेरस पर्व है, इसलिए काले रंग की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। काले रंग को अशुभ माना जाता है। इस दिन काले बैग, कपड़े या जूते न खरीदें।

पुरानी चीजें: पुरानी वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा और परेशानियां लेकर आ सकती हैं, इसलिए धनतेरस पर पुराने की बजाए नया और साफ सुथरा सामान खरीदना चाहिए।

कांच के बर्तन: कांच के बर्तन टूट सकते हैं, जिसे कि अशुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति भंग हो सकती है। इसलिए कांच की बजाए अन्य धातु के बर्तन खरीद सकते हैं।

लोहे की चीजें: लोहे की वस्तुओं को ठंडा और भारी माना जाता है, जिससे परिवार का उत्साह कम हो सकता है। धनतेरस पर नुकीली चीजें खरीदने से भी बचना चाहिए।

स्टील: धनतेरस पर स्टील के बर्तन खरीदने की परंपरा का पालन करते हैं। स्टील नहीं खरीदना चाहिए, तांबे या कांसे की वस्तुएं खरीद सकते हैं।

इस खबर में दिए गए तथ्यों की पुष्टि हरिभूमि डॉट कॉम नहीं करता है। धनतेरस पर खरीदारी करना चाहते हैं, तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लीजिए।