कौन है तहव्वुर राणा?: 'मुंबई आतंकी' हमले की कैसे रची थी साजिश; जानिए देश के सबसे बड़े गुनहगार का काला चिट्ठा

Who is Tahavvur Rana: '2008 मुंबई आतंकी' हमलों का दोषी तहव्वुर राणा बुधवार (9 अप्रैल) को भारत आएगा। स्पेशल प्लेन से राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है।;

Update:2025-04-09 10:47 IST
Who is Tahavvur RanaWho is Tahavvur Rana
  • whatsapp icon

Who is Tahavvur Rana: '2008 मुंबई आतंकी' हमलों का दोषी तहव्वुर हुसैन राणा बुधवार (9 अप्रैल) को भारत आएगा। स्पेशल प्लेन से राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की टीम अमेरिका में है। टीम ने प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरी कर ली है। देर शाम तक राणा भारत आएगा। गुरुवार (10 अप्रैल) को तहव्वुर राणा को एनआईए की कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।  राणा को मुंबई और दिल्ली की जेल में रखने की तैयारी है।

कौन है तहव्वुर राणा?

  • तहव्वुर राणा का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। 64 वर्षीय राणा ने आर्मी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की और पाकिस्तान आर्मी में 10 साल तक बतौर डॉक्टर काम किया। राणा को काम पसंद नहीं आया और नौकरी छोड़ दी। 1997 में कनाडा चला गया और वहां इमिग्रेशन सर्विसेस देने वाले बिजनेसमैन के तौर पर काम शुरू किया।
  • कनाडा से अमेरिका पहुंचा और शिकागो सहित कई लोकेशंस पर फर्स्ट वर्ल्ड इमिग्रेशन सर्विसेज नाम से कंसल्टेंसी फर्म खोली। राणा कई बार कनाडा, पाकिस्तान, जर्मनी और इंग्लैंड भी गया। 7 भाषाएं बोल सकता है। भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने वाला तहव्वुर राणा अभी कनाड़ा का नागरिक है। 

ISI और लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है राणा
26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने हमले किए। हमलों में 166 लोग मारे गए। 300 से अधिक लोग घायल हुए। मुंबई हमले की चार्जशीट में राणा का नाम आरोपी के तौर पर दर्ज है। राणा ISI और लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है। राणा हमले के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी डेविड कोलमैन हेडली की मदद कर रहा था। राणा ने हेडली को मुंबई में फर्स्ट वर्ल्ड नाम से ऑफिस खोलने में मदद की। राणा ने आतंकी गतिविधियों को छुपाने के लिए ऑफिस खोला था।  

कई वर्षों का प्रयास सफल
भारत तहव्वर राणा को अमेरिका से लाने में कई वर्षों से प्रयास कर रहा है। भारत ने दिसंबर 2019 में राणा के प्रत्यर्पण की मांग की थी। भारत ने फरवरी 2021 में आधिकारिक तौर पर प्रत्यर्पण की मांग करते हुए अमेरिकी को नोट भेजा। जून 2021 को अमेरिका की संघीय अदालत में राणा के प्रत्यर्पण को लेकर सुनवाई के दौरान भारत ने सबूत पेश किए। अब कहीं जाकर  प्रत्यर्पण की सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

जानिए अभी कहां है राणा
अमेरिका के शिकागो में अक्टूबर 2009 में FBI ने ओ'हेयर एयरपोर्ट से तहव्वुर राणा को गिरफ्तार किया था। राणा पर मुंबई और कोपेनहेगन में आंतकी हमले को अंजाम देने के लिए जरूरी सामान मुहैया कराने का आरोप था। हेडली की गवाही के आधार पर तहव्वुर को 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। राणा फिलहाल लॉस एंजिल्स के हिरासत केंद्र में बंद है।

Similar News