Kenneth Eugene Smith: दुनिया में पहली बार नाइट्रोजन से मिली फांसी की सजा, पढ़िए क्या था गुनाह, क्यों संयुक्त राष्ट्र ने किया विरोध?

Kenneth Eugene Smith Nitrogen Gas Death Penalty: दुनिया में यह पहली बार है, जब नाइट्रोजन का इस्तेमाल कर किसी दोषी को मौत दी गई। नवंबर 2022 में ही उसे जहरीला इंजेक्शन देकर मौत की सजा देना था, लेकिन उस वक्त स्मिथ की नस नहीं मिली थी। आखिरकार उसका डेथ वारंट सस्पेंड कर दिया गया था।;

Update:2024-01-26 08:54 IST
Kenneth Eugene Smith Nitrogen Gas Death PenaltyKenneth Eugene Smith Nitrogen Gas Death Penalty
  • whatsapp icon

Kenneth Eugene Smith Nitrogen Gas Death Penalty: अमेरिका के अलबामा राज्य में हत्या के दोषी केनेथ इयूजीज स्मिथ को नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल कर मौत की सजा दी गई। 58 साल के केनेथ स्मिथ को गुरुवार की रात 8:25 बजे मृत घोषित किया गया। दुनिया में यह पहली बार है, जब नाइट्रोजन का इस्तेमाल कर किसी दोषी को मौत दी गई। नवंबर 2022 में ही उसे जहरीला इंजेक्शन देकर मौत की सजा देना था, लेकिन उस वक्त स्मिथ की नस नहीं मिली थी। आखिरकार उसका डेथ वारंट सस्पेंड कर दिया गया था।

14 महीने के बाद 25 जनवरी की रात उसकी मौत की सजा पर दोबारा अमल किया गया। केनेथ स्मिथ को नाइट्रोजन गैस का मास्क पहनाकर मौत दी गई। संयुक्त राष्ट्र ने इसकी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे मानवाधिकार के खिलाफ करार दिया।

Kenneth Smith

पादरी ने पत्नी की हत्या के लिए किया था हायर
केनेथ स्मिथ उन तीन लोगों में से एक था, जिसे 1988 में एक महिला की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। एक पादरी ने अपनी पत्नी एलिजाबेथ की हत्या के लिए केनेथ और उसके साथी को हायर किया था। दोनों ने पादी से इसके बदले एक हजार डॉलर लिए थे। दोनों ने पहले एलिजाबेथ पर चाकू से हमला किया। इसके बाद भी जब उसकी जान नहीं गई तो पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के एक हफ्ते बाद एलिजाबेथ के पति ने भी खुदकुशी कर ली थी। 

एलिजाबेथ और उसका पादरी पति।

पुलिस ने स्मिथ को फांसी और साथी को उम्रकैद की सजा
हत्याकांड के बाद पुलिस ने मामले की जांच और स्मिथ और उसके साथी पर केस चला। कोर्ट ने दोनों को दोषी पाया। साथी को उम्रकैद और केनेथ को मौत की सजा सुनाई। नवंबर में स्मिथ को जहरीला इंजेक्शन देकर मारने की कोशिश की गई थी। लेकिन नस नहीं मिलने के कारण इंजेक्शन पर नहीं दिया जा सका। इसके बाद उसका डेथ वारंट सस्पेंड कर दिया गया। एक बार फिर अमेरिकी राज्य अलबामा के प्रशासन ने 25 जनवरी को नाइट्रोजन गैस देकर स्मिथ को मौत को सजा दी। 

नाइट्रोजन लेने के लिए किया मजबूर
जेल अधिकारियों द्वारा जारी प्रोटोकॉल में स्मिथ को एटमोर, अलामीना के एक कमरे में एक गमछे से बांधा गया। इसके बाद उसे एक मास्क पहनाया गया। जिसमें नाइट्रोजन गैस प्रवाहित हो रही थी। स्मिथ ने सांस ली और फेफड़े में नाइट्रोजन के जाते ही दम घुटने से उसकी मौत हो गई। 

Similar News