Logo
Alaska Airlines Emergency Landing: पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए पोटलैंड एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। 

Alaska Airlines Emergency Landing: अलास्का एयरलाइंस का एक विमान बड़ा हादसा होने से बच गया। संयुक्त राज्य अमेरिका में ओरेगॉन से उड़ान भरते ही विमान की खिड़की और दरवाजे का एक हिस्सा हवा में उड़ गया। जिस वक्त ये हादसा हुआ, विमान 16000 फीट की ऊंचाई पर आसमान में था। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए पोटलैंड एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। 

Watch Video

विमान में सवार थे 174 यात्री और 6 क्रू मेबर्स
यह हादसा शुक्रवार, 5 जनवरी की रात हुआ। अलास्का एयरलाइंस के मुताबिक, विमान AS1282 ने शुक्रवार की शाम 5:26 बजे ओरेगॉन से ओंटारियो, कैलिफोर्निया के लिए उड़ान भरी थी। विमान ने नॉर्मल तरीके से टेक ऑफ किया था। विमान में 174 यात्री और 6 क्रू मेबर्स सवार थे। थोड़ी देर बाद विमान 16000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था, तभी उसकी खिड़की और दरवाजे का हिस्सा हवा में उड़ गया।  

 Alaska Airlines
Alaska Airlines

हवा में उड़ गए मोबाइल और सामान
तेज हवाएं विमान के अंदर आने लगीं। यात्री डर गए। सूचना है कि कुछ यात्रियों के सामान, पर्स और मोबाइल भी हवा में उड़ गए। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को लैंड कराने का निर्णय लिया। पोर्टलैंड एयरपोर्ट को सूचना दी गई। जब तक विमान लैंड नहीं कर गया, यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि इस हादसे में कोई हताहत हुआ है नहीं। एयरलाइन ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। 

5379487