ट्रम्प का बड़ा फैसला: वेनेजुएला से तेल-गैस खरीदने पर 25% टैरिफ लेगा अमेरिका; भारत पर क्या पड़ेगा असर...जानिए

Donald Trump on tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर बड़ी घोषणा की है। ट्रम्प ने वेनेजुएला से तेल और गैस खरीदने वाले किसी भी देश को अमेरिका के साथ व्यापार पर 25% टैरिफ देने का ऐलान किया है।;

Update:2025-03-25 07:59 IST
मोदी-मस्क की योजना को बड़ा झटका: भारत में टेस्ला की एंट्री पर बाधा बन सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप; जानें क्या है उनकी राय।Donald Trump on Elon Musk
  • whatsapp icon

Donald Trump on tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर बड़ी घोषणा की है। ट्रम्प ने वेनेजुएला से तेल और गैस खरीदने वाले किसी भी देश को अमेरिका के साथ व्यापार पर 25% टैरिफ देने का ऐलान किया है। ट्रम्प  ने सोमवार(24 मार्च) को सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा-वेनेजुएला अमेरिका और हमारे तरफ से समर्थित स्वतंत्रताओं के प्रति दुश्मनी रखता है, इसलिए कोई भी देश जो वेनेजुएला से तेल और या गैस खरीदता है, उसे अमेरिका के साथ व्यापार पर 25 फीसदी टैरिफ देना होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस फैसले से भारत को बड़ा झटका लग सकता है। जानिए इंडिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

इसलिए ट्रम्प सरकार ने लिया फैसला 
ट्रम्प सरकार वेनेजुएला पर कई प्रतिबंध लगा चुकी है। ट्रम्प ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार को मान्यता नहीं दी है। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि वेनेजुएला ने अमेरिका में अपराधियों को भेजा है, जिनमें Tren de Aragua गिरोह भी शामिल है। इसे अमेरिकी सरकार ने विदेशी आतंकवादी संगठन करार दिया है। इन सब वजह से ट्रम्प वेनेजुएला को आर्थिक रूप से कमजोर भी करना चाहते हैं। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते राजनीतिक और आर्थिक तनाव के चलते ही ट्रम्प सरकार ने यह फैसला लिया। 

बढ़ सकती हैं तेज की कीमतें 
ट्रंम्प ने होमलैंड सुरक्षा, सीमा गश्ती और अन्य एजेंसियों को फैसले की जानकारी दे दी गई है। ट्रम्प सरकार के इस फैसले से पेट्रोल और डीजल की कीमते बढ़ सकती हैं। भारत पर इसका बढ़ा असर पड़ेगा। क्योंकि वेनेजुएला से भारत को सस्ता तेल मिलता है। अगर टैरिफ लागू होगा तो भारत को सऊदी अरब, इराक या रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है। चीन और तुर्किए जैसे देश भी ट्रम्प के फैसले से प्रभावित होंगे।

जानिए भारत कितना तेल खरीदता है!
वेनेजुएला से भारत कच्चा तेल आयात करता है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 में वेनेजुएला से सबसे ज्यादा कच्चा तेल खरीदा था। जनवरी 2024 में भारत ने 2.54 लाख बैरल प्रतिदिन वेनेजुएला से आयात किया था। जो उस समय वेनेजुएला के कुल तेल निर्यात का लगभग 50 फीसदी था। अगर भारत वेनेजुएला से तेल खरीदना जारी रखता है तो पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं। साथ ही अमेरिका के साथ किए जाने वाले व्यापार पर 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ सकता है।  

आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर
भारत की कंपनियां रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडियन ऑयल और एचपीसीएल- मित्तल एनर्जी वेनेजुएला से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदती हैं। 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगने से भारतीय रिफाइनरियों को यह तेल महंगा पड़ेगा। वेनेजुएला से अगर भारत तेल खरीदना जारी रखता है तो 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे महंगाई बढ़ेगी और आम लोगों पर सीधा असर पड़ेगा।  

Similar News