US Election 2024: डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ, सबसे उम्रदराज प्रेसिडेंट का बनेगा नया रिकार्ड

Trump questions US funding in Indias elections
X
'भारत के पास बहुत पैसा': हम 182 करोड़ क्यों दे...? अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्यों उठाया सवाल; जानिए
US Election 2024: डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। वह अमेरिका के इतिहास में शपथ लेने वाले सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति होंगे। दरअसल 20 जनवरी को जब ट्रंप पद लेंगे तब उनकी उम्र 78 साल 221 दिन हो गई होगी।

US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत हासिल कर लिया है। अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ट्रंप पहले राष्ट्रपति बनें हैं जिन्होंने 4 साल के अंतराल पर दोबारा जीत हासिल की है। बता दें कि ट्रंप 2016 में पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे।

इनसे पहले ग्रोवर क्लीवलैंड 2 बार अमेरिका के राष्ट्रपति बन चुके हैं। उन्होंने 4 साल के अंतराल पर 1884 और 1892 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की थी। ट्रंप, राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले अमेरिका के इतिहास के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति होंगे। वह 20 जनवरी को जब ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे तब उनकी उम्र 78 साल 221 दिन हो चुकी होगा।

अभी अमेरिका का सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति कौन?
वर्तमान में अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति जो बाइडन हैं। जब उनका कार्यकाल खत्म होगा, उस समय उनकी उम्र 82 साल होगी। साल 2020 में जब राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडन ने शपथ ली थी, तब उनकी आयु 78 साल 61 दिन थी। वहीं, जो बाइडन से पहले ट्रंप ने साल 2016 में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उस समय उनकी उम्र 70 साल 220 दिन थी।

कौन था आमेरिका का सबसे युवा राष्ट्रपति?
अमेरिका के सबसे युवा राष्ट्रपति की बात करें तो थिओडोर रूजवेल्ट सबके युवा प्रेसिडेंट थे। साल 1901 में राष्ट्रपति बने थे तब उनकी उम्र 42 साल 322 दिन थी। इसके बाद अमेरिका के दूसरे सबसे युवा राष्ट्रपति जॉन फिट्जगेराल्ड कैनडी थे। उन्होंने 43 साल 236 दिन की उम्र में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

कैनेडी अमेरिका के 35 वें राष्ट्रपति थे। साल 1963 में 22 नवंबर को टेक्सास में उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा, बिल क्लिंटन देश के तीसरे सबसे युवा राष्ट्रपति थे। साल 1993 में जब उन्होंने शपथ लिया था, तो उनकी उम्र 46 वर्ष, 154 दिन थी।

यह भी पढ़ें : Trump story: एक्टिंग, रेसलिंग, बिजनेसमैन से लेकर White House तक; यौन आरोपों में घिरे, गोली भी खाई

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story