FBI $10000 Reward For Finding Indian Woman: अमेरिका खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने एक लापता भारतीय महिला को ढूंढने वाले को 10,000 डॉलर यानी कि 8.3 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।  एजेंसी पिछले चार साल से मयूषी भगत नाम की महिला पता लगाने में जुटी है। 29 साल की इस महिला का नाम एजेंसी ने पिछले साल जुलाई में अपने मिसिंग लिस्ट में शामिल किया है। 

कब लापता हुई थी मयूषी भगत
29 वर्षीय भारतीय छात्रा मयूषी भगत चार साल पहले न्यू जर्सी से लापता हो गई थी। वह 29 अप्रैल, 2019 को अपने जर्सी सिटी अपार्टमेंट से निकलते हुए देखा गया था। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। अपने अपार्टमेंट से निकलते हुए उसने "रंगीन पायजामा पैंट और एक काली टी-शर्ट पहन रखी थी। इसके बाद उसे अब तक दोबारा नहीं देखा गया है। 

जुलाई 1994 में भारत में जन्मी मयूषी भगत न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्टूडेंट रही है।

अमेरिकी पुलिस ने भी की ढूंढने की अपील
मयूषी के परिवार ने 1 मई, 2019 को पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफबीआई नेवार्क फील्ड ऑफिस और जर्सी सिटी पुलिस विभाग ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। आम लोगों से भगत की गुमशुदगी को सुलझाने के लिए मदद करने की अपील की है। एफबीआई भगत के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद से ही  उसकी सुरक्षित वापसी की कोशिशों में जुटी है। हालांकि अभी तक इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई है।

कौन है मयूषी भगत‍?
जुलाई 1994 में भारत में जन्मी मयूषी भगत न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्टूडेंट रही है। वह अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू बोल सकती है। उसकी लंबाई 5 फिट 10 इंच है। उसके बाल काले और आंखें भूरी हैं। वह साल 2016 में  F1 स्टूडेंट विजा पर अमेरिका गई थी। वह भारतीय है लेकिन भारत में कहां की रहने वाली है इसके बारे में अब तक सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

मयूषी भगत को आखिरी बार 29 अप्रैल, 2019 को अपने जर्सी सिटी अपार्टमेंट से निकलते हुए देखा गया था।

जानकारी मिले तो करें FBI से संपर्क

एफबीबाई ने कहा है कि अगर किसी को भी मयूषी भगत की जानकारी मिले तो तत्काल एफबीआई नेवार्क या जर्सी सिटी पुलिस से संपर्क करें। जो भी यह जानकारी देगा उसे ईनाम की निर्धारित रकम दे दी जाएगी। FBI के जासूसों ने शुरुआती चरण में मयूष भगत के बारे में कुछ जानकारियां जुटाई थी। इसके मुताबिक मयूषी के दोस्त साउथ प्लेनफील्ड और न्यूजर्सी में रहते थे। हालांकि, उसके किसी भी दोस्त को पता नहीं है कि फिलहाल वह कहां है।