Pakistan: बलूचिस्तान में बड़ा हमला, 20 खनिजकर्मियों की गोली मारकर हत्या, 7 घायल

Gunmen kill 20 miners in Balochistan
X
बंदूकधारियों ने 20 खनिज कर्मियों को गोलियों से भूना।
Pakistan News: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में बंदूकधारियों ने 20 खनिजकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस हमले में 7 अन्य लोग घायल हुए हैं।

Pakistan News: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में बंदूकधारियों ने 20 खनिजकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस हमले में 7 अन्य लोग घायल हुए हैं। इस हमले ने बलूचिस्तान के लोगों में दहशत फैला दिया है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अगले कुछ दिनों पाकिस्तान में एक प्रमुख सुरक्षा शिखर सम्मेलन से होने वाला है।

पुलिस अधिकारी हमायूं खान नासिर ने बताया है कि बंदूकधारियों ने गुरुवार, 10 अक्टूबर को देर रात डुकी जिले में एक कोयला खदान में आवास पर हमला किया। हमसावरों ने लोगों को घेर लिया और गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में मारे गए अधिकांश लोग बलूचिस्तान के पश्तून-भाषी क्षेत्रों से थे। मृतकों में से तीन और घायलों में से चार अफगान थे।

इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन या समूह ने नहीं ली है। लेकिन इस हमले के पीछे बलूच लिबरेशन आर्मी का हाथ होने की संभावना है, जो अक्सर नागरिकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाता है।

अगस्त में हुई थी 50 से ज्यादा लोगों की हत्या
बलूच लिबरेशन आर्मी ने अगस्त में कई हमले किए, जिनमें 50 से ज्यादा लोग मारे गए, जबकि अधिकारियों ने 21 विद्रोहियों को ढेर किया। मारे गए लोगों में 23 यात्री शामिल थे, जिनमें से ज्यादातर पूर्वी पंजाब प्रांत के रहने वाले थे। इन लोगों को बलूचिस्तान के मुसाखाइल जिले में वाहनों से उतारकर गोली मार दी गई थी।

इस ताज़ा हमले की बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफ़राज़ बुगती ने कड़ी निंदा की, जिन्होंने कहा कि “आतंकवादियों ने एक बार फिर ग़रीब मज़दूरों को निशाना बनाया है।”

उन्होंने कहा कि हमलावर क्रूर थे और उनका लक्ष्य पाकिस्तान को अस्थिर करना था। उन्होंने एक बयान में कहा, “इन निर्दोष मज़दूरों की हत्या का बदला लिया जाएगा।”

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story