Logo
India warns Russia: यूक्रेन युद्ध के बीच रूस की सेना में तैनात दो और भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इस घटना के बाद, भारत ने रूस को चेतावनी दी है कि वह भारतीय नागरिकों की सेना में भर्ती बंद करे।

India warns Russia: यूक्रेन युद्ध के बीच रूस की सेना में तैनात दो और भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इस घटना के बाद, भारत ने रूस को चेतावनी दी है कि वह भारतीय नागरिकों की सेना में भर्ती बंद करे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती  दोनों देशों के रिश्तों के लिए सही नहीं है।

भारतीय नागरिकों की वापसी की मांग
विदेश मंत्रालय के अनुसार, मॉस्को में भारतीय दूतावास ने दोनों भारतीय नागरिकों के शवों को जल्द से जल्द स्वदेश वापस लाने के लिए रूस के रक्षा मंत्रालय समेत अन्य अधिकारियों पर दबाव डाला है। मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों की मौत पर दुख जताते हुए रूस से वहां भर्ती भारतीय नागरिकों को देश वापस भेजने की मांग की है। यह मुद्दा भारत में मौजूद रूस के राजदूत के सामने भी उठाया गया है।

भारतीयों सावधानी बरतने की अपील
विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को रूस में नौकरी के ऑफर मिलने पर सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कई भारतीय नागरिकों को धोखे से रूस-यूक्रेन युद्ध में भेजा जा रहा है। अप्रैल में, CBI ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से तीन भारतीय और एक रूसी ट्रांसलेटर था।

करीब 180 लोगों को भेजा गया रूस
सीबीआई के मुताबिक, एक दिल्ली-बेस्ड वीजा कंपनी ने अब तक करीब 180 भारतीयों को रूस भेजा है। ये कंपनियां सोशल मीडिया के जरिए नौकरी और अच्छी सैलरी का लालच देकर भारतीयों को फंसाती हैं। वे वीडियो के जरिए दिखाते हैं कि रूस में सब सुरक्षित है और नौकरी के लिए विभिन्न वेकेंसीज दिखाई जाती हैं।

झूठे वादे किए और जबरदस्ती सेना में कराई भर्ती
जांच एजेंसी के मुताबिक, भारतीय नागरिकों को झूठे दस्तावेज दिखाए जाते हैं, जिन पर लिखा होता है कि अगर वे रूसी आर्मी में भर्ती नहीं हुए तो उन्हें 10 साल जेल की सजा हो जाएगी। नौकरी के झांसे में आए लोग जब रूस पहुंचते हैं, तो उन्हें जबरदस्ती मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाती है।

नेपाली नागरिकों की भी मौत
दिसंबर 2023 में, यूक्रेन के खिलाफ रूस की तरफ से लड़ते हुए 6 नेपाली नागरिकों की मौत हो गई थी। नेपाल ने भी रूस से अपने नागरिकों का इस्तेमाल बंद करने का आग्रह किया था। अब तक जंग में 14 नेपाली नागरिक मारे जा चुके हैं। मॉस्को ने कुछ महीने पहले जंग में मारे गए नेपालियों के परिवारों को मुआवजा देने पर सहमति जताई थी।

नेपाल ने भी की रूस से अपील
भारत और नेपाल, दोनों देशों के नागरिकों की मौत और धोखे से भर्ती होने की घटनाओं के चलते रूस से अपील की है कि वे अपने नागरिकों की सेना में भर्ती बंद करें। यह घटनाएं दोनों देशों के रिश्तों पर बुरा असर डाल रही हैं और इसे जल्द से जल्द रोका जाना जरूरी है।

5379487