पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन का खात्मा, खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोड की मौत

Khalistani Terrorist Lakhbir Singh Rode
X
खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोड। - फाइल
Khalistani Terrorist Bhindranwales Nephew Lakhbir Singh Rode Dies In Pakistan

नई दिल्ली/इस्लामाबाद. खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाला के भतीजे लखबीर सिंह रोड मारा गया। खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह (72) भिंडरावाला की मौत के बाद पाकिस्तान भाग गया था। फिलहाल वह लाहौर में रह रहा था। जानकारी मिली है कि 2 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से उसने दम तोड़ दिया।

लखबीर प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का प्रमुख था और भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में लिप्त था। सूत्रों के मुताबिक, वह पंजाब में खालिस्तान मूवमेंट को चलाने के लिए ड्रग्स, हथियार, विस्फोटक और टिफिन बमों की खेप बॉर्डर पार भेज रहा था। माना जाता है कि लखबीर पंजाब की जानीमानी शख्सियतों की हत्या की साजिश में शामिल था।

नेपाल में गिरफ्तार हुआ था लखबीर
खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोड एक बार नेपाल में 20 किलोग्राम आरडीएक्स के साथ पकड़ा गया था। तब उसने पुलिस को बताया कि यह विस्फोटक वह पाकिस्तान से लेकर आया है। इसी साल अक्टूबर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब के मोगा में खालिस्तानी आतंकियों से जुड़ी संपत्तियों को सीज किया था। यह छापेमारी लखबीर के खिलाफ 2021 से 2023 के बीच आतंकी गतिविधियों के जुड़े आधा दर्जन मामलों को लेकर की गई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story