Logo
King Charles: ब्रिटेन के महाराज किंग चार्ल्स-III कैंसर से संक्रमित पाए गए हैं। शाही परिवार ने किंग को कैंसर होने की पुष्टि की है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और इस दौरान वी राजकीय कामकाज से दूर रहेंगे।

King Charles: ब्रिटेन के महाराजा किंंग चार्ल्स-III मेडिकल जांच के दौरान कैंसर से संक्रमित पाए गए हैं। शाही परिवार ने 75 साल के किंग चार्ल्स को कैंसर होने की पुष्टी की है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह किस प्रकार का कैंसर है और किस स्टेज मे है। इलाज के दौरान किंग राजकीय कामकाज से दूर रहेंगे। बकिंघम पैलेस ने बताया है कि किंग चार्ल्स इलाज के प्रति पूरी तरह से सकारात्मक हैं।

किंग ने बेटों को खुद दी बीमार होने की जानकारी
किंग चार्ल्स ने बीमारी के बारे में दोनों बेटों प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम को खुद जानकारी दी। पिता के बीमार होने के बाद से प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम लगातार उनके संपर्क में हैं। वहीं, अमेरिका में रह रहे ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी ने भी किंग से बात की। प्रिंस हैरी जल्द पिता से मिलने ब्रिटेन आएंगे। फिलहाल किंग चार्ल्स III लंदन में हैं। वह अस्पताल में भर्ती नहीं होंगे और एक आउटपेशेंट की तरह उनका इलाज किया जा रहा है। 

ऋषि सुनक निभाएंगे इंटरमीडियरी की भूमिका
शाही परिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक किंग चार्ल्स सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत नहीं करेंगे। हालांकि सरकार के प्रमुख होने जुड़ी संवैधानिक जिम्मेदारियों को निभाना जारी रखेंगे। इलाज में रहते हुए कागजी कार्यों को निपटाएंगे और बैठकों में शामिल होंगे। अगर डॉक्टर इन कामों से परहेज करने को कहते हैं तो प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इंटरमीडियरी की भूमिका निभाएंगे।  किंग चार्ल्स प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ सप्ताह में एक दिन मुलाकात जारी रखेंगे। 

पीएम ऋषि सुनक ने की किंग के सेहतमंद होने की कामना
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने किंग चार्ल्स के जल्द  स्वस्थ होने की कामना की है। सुनक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि मुझे पूरा भरोसा है कि किंग चार्ल्स जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगे। पूरा देश उनके जल्द सेहतमंद होने की दुआ कर रहा है। साथ ही दुनिया भर के कई मुल्कों के प्रधानमंत्री और नेताओं ने भी किंग चार्ल्स के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 

5379487