Meet Five real-life superpowers: बचपन में आपने 'शक्तिमान' टीवी शो या हॉलीवुड की ऐसी तमाम फिल्में जरूर देखी होंगी, जिसमें हीरो के पास असीमित शक्तियां होती हैं। लेकिन असल जिंदगी में भी कुछ ऐसे लोग हैं, जिनके आगे विज्ञान भी बेबस है। उनकी क्षमताओं ने बड़े-बड़े डॉक्टर्स और विज्ञानियों को आश्चर्य से भर दिया। किसी के लिए सुनाई देने वाली आवाजें उसके लिए आंखें हैं तो कोई बिना सोए 50 साल तक जीवित रहता है। यहां तक कि कोई 70 सालों से अन्न का एक दाना भी खाए जीवित है। 

ऐसे ही रियल लाइफ के सुपर पावर वाले इंसानों से हम आपको मिलवाएंगे...

नताशा डेमकिना: एक्सरे गर्ल के नाम से मशहूर
रूस की रहने वाली नताशा डेमकिना दुनिया में एक्सरे गर्ल के नाम से मशहूर हैं। उनका दावा किया कि वह दूसरे लोगों के शरीर के अंदर सीधे देख सकती हैं। नताशा की इस समय उम्र 37 साल है। उनके पास ये शक्तियां बचपन से है। 17 वर्ष की उम्र में एक डॉक्टर ने देखा तो चेतावनी दी थी कि उसे कैंसर हो सकता है।

Natasha Demkina

नताशा की इस खूबी को अब तक अमेरिका, लंदन, जापान के कई डॉक्टर और वैज्ञानिक परख भी चुके हैं। नताशा में यह पावर जन्मजात है या बाद में किसी घटना के चलते आई, अब तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। वह अपनी आंखों के जरिए बीमारी का सटीक पता लगा लेती हैं। 

Wim Hof

आइसमैन विम हॉफ: 112 मिनट तक बर्फ पर नंगे पैर खड़े रहे
नीदरलैंड के लिंबर्ग के रहने वाले विम हॉफ में ठंडे तापमान को सहने की रिकॉर्ड तोड़ सहनशीलता है। उन्हें लोग आइसमैन के नाम से पुकारते हैं। उनके नाम 112 मिनट तक बर्फ के टुकड़ों पर नंगे पैर खड़े रहने का रिकॉर्ड है। उन्होंने बर्फ में नंगे पैर हाफ मैराथन पूरी की। हालांकि उन्हें ठंडे तापमान से नफरत है। 

Blind Ben Underwood

बेन अंडरवुड: तीन साल की उम्र खो दी आंखों की रोशनी
बेन अंडरवुड ने तीन साल की उम्र में रेटिनल कैंसर के कारण आंखों की रोशनी खो दी। लेकिन उन्हें कभी छड़ी या किसी का सहारा लेकर नहीं चलना पड़ा। वे अब स्केटिंग समेत हर उस काम को अंजाम देते हैं जो एक आंखों वाला इंसान कर सकता है। आसपास की आवाज उनके लिए आंखें हैं। इस काम में मदद उनकी जीभ करती है। 

वैज्ञानिकों का मानना है कि अंडरवुड में सुपर हियरिंग क्षमता विकसित हो गई है। लंबे समय अंडरवुड के छोटे भाई को नहीं पता था कि वह अंधा है। क्योंकि वह अपने दोस्तों की तरह ही घूम सकता था, बास्केटबॉल खेल सकता था और बाइक चला सकता था। हालांकि 16 वर्ष की आयु में कैंसर के चलते उसकी मौत हो गई। तब से यह निर्धारित करने के लिए रिसर्च किया जा रहा है कि अन्य नेत्रहीन लोगों को बेन की तरह 'इकोलेट' करना कैसे सिखाया जा सकता है।

Prahlad Jani

प्रह्लाद जानी: वो शख्स जिसने 70 साल से कुछ नहीं खाया-पीया
गुजरात के रहने वाले प्रह्लाद जानी का नाम भी सुपरपावर इंसानों की लिस्ट में है। दावा है कि उन्होंने सात दशकों से अधिक समय से पानी नहीं पिया। उन्हें लोग माताजी या चुनरीवाली माताजी के नाम भी जानते थे। वे पानी को सूंघकर अपनी प्यास बुझा लेते थे। डॉक्टर तब हैरान रह गए जब उन्होंने 2010 में एक पखवाड़े से अधिक समय तक उस पर नज़र रखी और उसे एक बार भी खाते या पीते नहीं देखा। उन्हें केवल पानी से गरारे करते और नहाते ही देखा गया, लेकिन कुछ खाया-पीया नहीं। 15 दिनों टॉयलेट भी नहीं गए। 

उनकी 'महाशक्तियों' पर आगे के अध्ययन के बाद मई 2020 में 91 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक निष्कर्ष नहीं मिला।

Thai Ngoc

थाई नगोक: वो शख्स जो 50 साल से नहीं सोया
वियतनाम के थाई नगोक ने दावा किया कि वह पांच दशकों से सोए नहीं हैं। 81 साल की उम्र में उन्होंने यूट्यूबर ड्रू बिंस्की को बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उन्हें नींद क्यों नहीं आती और उन्हें कभी थकान महसूस नहीं होती, जिससे डॉक्टर हैरान रह गए। उनकी पत्नी शुरू में उनकी नींद न आने से चिंतित थीं, लेकिन उन्होंने कहा कि यह सामान्य हो गया है।

फसलों की देखभाल करने वाले और मछली पालने वाले किसान का कहना है कि अगर वह पर्याप्त मात्रा में चावल की शराब पी लें तो कुछ घंटों के लिए सो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर उन्हें नींद नहीं आती।