Logo
New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में भीषण भूकंप आया। रिवर्टन तट पर मंगलवार (25 मार्च) को 6.5 की तीव्रता से धरती डोली तो हड़कंप मच गया। डरकर लोग घरों से बाहर भागे।

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में भीषण भूकंप आया। रिवर्टन तट पर मंगलवार (25 मार्च) को 6.5 की तीव्रता से धरती डोली तो हड़कंप मच गया। डरकर लोग घरों से बाहर भागे। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर भूकंप की जानकारी साझा की है।

जमीन से 10 किमी गहराई पर केंद्र
भूकंप का झटका रिवर्टन से 159 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम (WSW) में महसूस किए गए। केंद्र जमीन से 10 किमी गहराई पर था। भूकंप से कितना नुकसान हुआ? फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं। अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। संभावित आफ्टरशॉक्स के लिए तैयारियां की जा रही हैं। 

इसलिए आता है भूकंप 
धरती की सतह 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं। कई बार प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं। ज्‍यादा दबाव पड़ने पर प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है। इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

ऐसे लगाएं भूकंप की तीव्रता का अंदाजा  

undefined

jindal steel jindal logo
5379487