Pakistan train hijack: क्या है BLA, क्या चाहता है, क्यों किया 500 यात्रियों से भरे ट्रेन को हाईजैक? जानिए पूरा इतिहास

Pakistan train hijack: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन को हाइजैक कर लिया है। आइए हम जानते हैं कि BLA है क्या और यह चाहता क्या है?;

Update: 2025-03-11 12:41 GMT
Pakistans train hijack: What is Baloch Liberation Army (BLA), Know The Whole History
क्या है BLA?
  • whatsapp icon

Pakistan train hijack: मंगलवार (11 मार्च) को पाकिस्तान में उस वक्त हड़कंप मचा गया, जब खबर आई कि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन को हाइजैक कर लिया है। यह ट्रेन पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के क्वेटा शहर से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर शहर की ओर जा रही थी। ट्रेन में लगभग 500 यात्री सवार हैं और आतंकियों ने 100 पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने 6 सैनिकों की हत्या भी कर दी है। तो अब सवाल उठता है कि आखिर BLA ने ऐसा क्यों किया और चाहता क्या है? तो हम यहां इस आर्टिकल में इन्हीं सवालों का जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं, यहां हम बलूच लिबरेशन आर्मी की पूरा इतिहास बताएंगे। तो आइए जानते हैं...

BLA कौन है और क्या चाहता है?
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय एक अलगाववादी संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर एक स्वतंत्र देश बनाना है। BLA का दावा है कि पाकिस्तान बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का शोषण कर रहा है और बलूच लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। यह संगठन पिछले कई सालों से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों, सरकारी संपत्ति और विदेशी हितों को निशाना बना रहा है।

BLA का इतिहास
BLA का गठन बलूच राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़ा है, जो 1940 के दशक से चला आ रहा है। 1948 में बलूचिस्तान के पाकिस्तान में विलय के बाद यह आंदोलन शुरू हुआ। BLA ने 2000 के दशक में खुद को एक सशस्त्र संगठन के रूप में स्थापित किया और तब से यह पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।

BLA ने अबतक कई बड़े हमले किए हैं
ट्रेन हाइजैक से पहले बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान में कई बड़े हमले को अंजाम दिया है। चाहे वो 2018 में कराची स्थित चीनी दूतावास पर हमला करना हो, या फिर 2019 में ग्वादर के एक लग्जरी होटल पर हमला करना हो, जहां चीनी नागरिक निशाने पर थे। इसके अलावा, बीएलए ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर कई बार घात लगाकर हमले किए हैं। इतना ही नहीं यह संगठन सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस हाईजैक, BLA ने 100 यात्रियों को बनाया बंधक, पाक के 6 सैनिकों को मार गिराया

खतरनाक होता जा रहा है BLA?
BLA ने अपने हमलों के तरीकों में लगातार बदलाव किया है। यह समूह अब आत्मघाती हमलों और बंधक बनाने जैसी रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहा है। इसके अलावा, BLA चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) परियोजनाओं के खिलाफ भी एक्टिव है, जिससे यह क्षेत्रीय संपर्क योजनाओं के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है।

FTO की लिस्ट में शामिल है BLA
बलूच लिबरेशन आर्मी को पाकिस्तान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है। 2019 में, अमेरिकी विदेश विभाग ने BLA को अपनी विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) की सूची में शामिल किया।

क्या है समाधान?
विशेषज्ञों का मानना है कि बलूचिस्तान की समस्या का समाधान केवल सैन्य बल से नहीं, बल्कि राजनीतिक तरीकों से ही संभव है। बलूच लोगों की शिकायतों को सुनकर उन्हें उनके अधिकार देना ही इस संघर्ष को खत्म करने का एकमात्र रास्ता है।

Similar News