'मोदीजी एक और लड़ाई हार गए': अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर बोले PAK के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी, अपने मुल्क पर रोया रोना

Fawad Chaudhry
X
Fawad Chaudhry
Fawad Chaudhry Reacts on Arvind Kejriwal Release: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। पूरे 50 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद वे शुक्रवार, 10 मई को तिहाड़ जेल से बाहर आए। उन्हें एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत मिली है।

Fawad Chaudhry Reacts on Arvind Kejriwal Release: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरे 50 दिन बाद शुक्रवार, 11 मई को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। 2 जून को उन्हें हर हाल में सरेंडर करना होगा। केजरीवाल की रिहाई पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से प्रतिक्रिया आई है।

इमरान खान सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री रहे फवाद चौधरी ने अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल से रिहाई पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार बताया है। पूर्व पाकिस्तानी नेता ने X पर लिखा- 'मोदी जी एक और लड़ाई हार गए। केजरीवाल रिहा... उदारवादी भारत के लिए अच्छी खबर।'

फवाद बोले- कानून के शासन का भविष्य दांव पर
फवाद चौधरी ने केजरीवाल की रिहाई पर खुशी व्यक्त करने के साथ अपने मुल्क की कानून व्यवस्था की स्थिति पर अफसोस भी जताया। चौधरी ने कहा कि नागरिक समाज, बार एसोसिएशन, मीडिया संगठन और मानवाधिकार संगठन पूरी तरह से शांत हो गए हैं। कानून के शासन का भविष्य दांव पर है।

राहुल की तुलना नेहरू से की थी
पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी की लोकसभा चुनाव के बीच भारत के प्रति दिलचस्पी बढ़ गई है। वे भारतीय राजनीति के घटनाक्रम और चल रहे लोकसभा चुनावों पर मुखर हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान की प्रशंसा की थी, जिसमें उन्होंने सत्ता में आने पर धन पुर्नवितरण सर्वेक्षण कराने का वादा किया था। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना उनके परदादा और भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू से की थी। दोनों को असली समाजवादी बताया था।

राहुल गांधी के लिए हुसैन की प्रशंसा पाकिस्तान के पूर्व मंत्री द्वारा कांग्रेस सांसद का एक वीडियो साझा करने के कुछ दिनों बाद आई है, जिसमें उन्हें अयोध्या के राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर निशाना साधते देखा गया था।

फवाद ने कहा था- पाकिस्तान में 75 फीसदी संपत्ति धन्नासेठों के पास
फवाद चौधरी ने राहुल गांधी को 'राहुल साहब' कहकर संबोधित किया और X पोस्ट में लिखा कि राहुल गांधी में अपने परदादा जवाहरलाल (नेहरू) की तरह एक समाजवाद है। विभाजन के 75 साल बाद भी भारत और पाकिस्तान की समस्याएं जस की तस हैं। राहुल साहब, इन अपने आखिरी रात के भाषण में उन्होंने कहा कि 30 या 50 परिवारों के पास भारत की 70 प्रतिशत संपत्ति है। यही बात पाकिस्तान के लिए भी लागू होती है, जहां केवल पाकिस्तान बिजनेस काउंसिल नामक एक बिजनेस क्लब और कुछ रियल एस्टेट सेठों के पास पाकिस्तान की 75 फीसदी संपत्ति है। धन का उचित वितरण पूंजीवाद की सबसे बड़ी चुनौती है।

Fawad Chaudhry
Fawad Chaudhry And Rahul Gandhi

पीएम मोदी ने फवाद और राहुल पर किया था पलटवार
बाद में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और फवाद चौधरी का नाम लिए बगैर उन पर पलटवार किया था। कहा था कि पाकिस्तान और कांग्रेस के बीच साझेदारी उजागर हो गई है। गुजरात के आणंद में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कमजोर हो चुकी कांग्रेस के लिए पाकिस्तानी दुआएं हो रही हैं। पाकिस्तान कांग्रेस के शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उतावला है। मुझे पता है कि कांग्रेस पाकिस्तान की प्रशंसक है। पाकिस्तान और कांग्रेस के बीच यह साझेदारी अब पूरी तरह से उजागर हो गई है।

केजरीवाल आज से बनाएंगे चुनावी माहौल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आए तो कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उनका स्वागत किया। सांसद संजय सिंह ने उन्हें गोद में उठा लिया। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी नेता आतिशी, और सौरभ भारद्वाज और आप महासचिव संदीप पाठक केजरीवाल के रिहा होने पर उनके साथ थे। तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पहुंचे। जहां उन्होंने अपने माता-पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त के साथ 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। वह मुख्यमंत्री कार्यालय या दिल्ली सचिवालय नहीं जाएंगे। अदालत के आदेश के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल अधीक्षक की संतुष्टि के लिए 50,000 रुपये की राशि के जमानत बांड और इतनी ही राशि की जमानत राशि देनी होगी। केस के बाबत कोई बात नहीं करेंगे। गवाहों को भी प्रभावित नहीं करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story