PM मोदी पहुंचे श्रीलंका: कोलंबो हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत; रक्षा, ऊर्जा सहित कई समझौतों पर आज होगी चर्चा

PM Modi Sri Lanka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिन श्रीलंका में रहेंगे। शुक्रवार (4 अप्रैल) को कोलंबो हवाई अड्डे पर भारतीय समुदाय के लोगों और 6 मंत्रियों ने PM मोदी का भव्य स्वागत किया। PM मोदी शनिवार (5 अप्रैल) को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके और प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात करेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा, ऊर्जा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और व्यापार सहित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
கொழும்பிலுள்ள இந்திய சமூகத்தினர் எனக்கு வழங்கிய ரம்மியமான வரவேற்புக்கு மழை கூட தடையாக இருக்கவில்லை. அவர்களது அன்பான அரவணைப்பு மற்றும் உற்சாகத்தினால் நான் மிகுந்த நெகிழ்ச்சி அடைந்தேன். அவர்களுக்கு எனது நன்றி! pic.twitter.com/1zZuXdHIGu
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
आठ समझौतों पर हो सकते हैं हस्ताक्षर
शनिवार को PM मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके के बीच राष्ट्रपति सचिवालय में वार्ता होगी। दोनों देशों के बीच आठ समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। भारतीय अधिकारियों के अनुसार, ये समझौते डिजिटलाइजेशन, स्वास्थ्य, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देंगे। विशेष रूप से श्रीलंका को सस्ती ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक नई व्यवस्था पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
சுந்தர காண்டத்தின் சில பகுதிகளை பிரதி பலித்த பொம்மலாட்டதினை இங்கு காண முடிந்தது. நளின் கம்வாரி மற்றும் ஸ்ரீ அநுர பொம்மலாட்ட கழகத்தினருக்கு அவர்களது ஆர்வம் மற்றும் ஆற்றலுக்காக எனது பாராட்டுகள். pic.twitter.com/DLQSexpJM8
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
तमिल समुदाय के अधिकार की उठा सकते हैं मांग
मोदी में श्रीलंका में तमिल समुदाय को ज्यादा अधिकार देने की मांग उठा सकते हैं। इसके अलावा दोनों रक्षा और आर्थिक मामलों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता बिजली, रेलवे और अन्य क्षेत्रों में ऐसी कई परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे जो श्रीलंका में भारत के सहयोग से चल रही हैं। PM मोदी देश के और भी कई नेताओं से मिल सकते हैं।
महाबोधि मंदिर भी जा सकते हैं PM मोदी
मोदी और दिसानायके ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा भी जाएंगे और वहां स्थित महाबोधि मंदिर के दर्शन करेंगे। यहां के महाबोधि पेड़ को उस बोधि पेड़ का अंश माना जाता है जिसके नीचे महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। पेड़ के 2,300 साल से भी ज्यादा पुराना होने के दावे किए जाते हैं।
पीएम मोदी का तीसरा श्रीलंकाई दौरा
प्रधानमंत्री मोदी के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी श्रीलंका पहुंचे हैं। पीएम मोदी का यह तीसरा श्रीलंका दौरा है। इससे पहले वे 2015 और 2019 में श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं।
शानदार स्वागत में बारिश भी बाधा नहीं बनी
PM मोदी ने 'X' पर लिखा-कोलंबो में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए शानदार स्वागत में बारिश भी बाधा नहीं बनी। मैं उनकी गर्मजोशी और उत्साह से बहुत प्रभावित हुआ। उनका आभारी हूं। सामुदायिक स्वागत के दौरान मैंने महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव, श्री माधवदेव के विचारों, संगीत, भारतीय कहानियों और पाली भजनों पर पुस्तकों के अनुवाद भी देखे। ये सांस्कृतिक संबंध सदैव कायम रहें!
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS